पाल्पा टीपर दुर्घटना – चार लोगों की मृत्यु
काठमांडू, चैत्र ८ – पाल्पा में हुए टीपर दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हुई है । शनिवार की शाम हुए उक्त दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है ।
जिला प्रहरी कार्यालय पाल्पा के अनुसार पाल्पा के झडेवा से रहबास चुनढुंगा खानी की ओर जा रही लु २ ख ४५२५ नंबर की खाली टीपर शनिवार की शाम ६ बजे के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हो गई । माथागढी गाँवपालिका वडा नंबर ७ रहबास स्थित झडेवा–रहबास के कच्ची सडक खंड में हुए उक्त दुर्घटना में चालक सहित चार लोगों की मृत्यु हुई है ।
जिला प्रहरी कार्यालय पाल्पा के सूचना अधिकारी प्रहरी नायव उपरीक्षक होम प्रकाश चौधरी के अनुसार दुर्घटना में टीपर चालक अर्घाखाँची सितगंगा नगरपालिका वडा नंबर ४ सिद्दारा के २६ वर्षीय चिन्ता बहादुर सुनार, २६ वर्षीय सुनिल विक, रूपन्देही के देवदह नगरपालिका वडा नम्बर २ खैरेनी निवासी लगभग २६ वर्षीय सुनिल नेपाली और पाल्पा तानसेन नगरपालिका वडा नम्बर १० पटुवा निवासी ३३ वर्षीय राजन चिदी हैं । जिनमें में तीन की मृत्यु घटनास्थल में ही हो गई और चिदि का इलाज के क्रम में भैरहवा मेडिकल कॉलेज रूपन्देही में शनिवार की राति मृत्यु होने की जानकारी प्रहरी ने दी है । प्रहरी ने जानकारी दी है कि दुर्घटना के बाद टीपर सड़क से लगभग ५० मिटर नीचे गिर गई ।


