Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आम जनता पार्टी ने सुभाष साह को बनाया केन्द्रीय प्रवक्ता, पत्रकारिता का दशकों पुराना अनुभव

 

काठमांडू, 11 चैत । आम जनता पार्टी (आजपा) ने केन्द्रीय प्रवक्ता के पद पर सचिवालय सदस्य सुभाष साह को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के हालिया पुनर्गठन के तहत यह निर्णय लिया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, काठमांडू के कमलादी स्थित नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान में 7 चैत को सम्पन्न केन्द्रीय समिति की बैठक में पार्टी के पुनर्गठन और जिम्मेदारियों में फेरबदल का निर्णय लिया गया था। इसी कड़ी में सुभाष साह को केन्द्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। बैठक में विभिन्न प्रदेशों के प्रभारी, सह-प्रभारी और अध्यक्षों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

यह भी पढें   हम एक नई शुरुआत करना चाहते हैं – रवि लामिछाने

पत्रकारिता का लंबा अनुभव

प्रवक्ता नियुक्त किए गए साह दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। जनसंचार एवं पत्रकारिता विषय में स्नातकोत्तर (एम.ए.) की उपाधि प्राप्त साह नेपाल पत्रकार महासंघ के पूर्व केन्द्रीय सदस्य भी रह चुके हैं। संचार क्षेत्र में उनकी प्रभावी भूमिका को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर

आम जनता पार्टी का मानना है कि साह को प्रवक्ता की जिम्मेदारी देकर पार्टी को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी के अनुसार, साह के अनुभव का लाभ पार्टी के विचारों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मिलेगा।

यह भी पढें   छात्रवृत्ति चयन परीक्षा में १४,०५७ छात्र उत्तीर्ण

हाल ही में आम जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कई स्तरों पर नेतृत्व परिवर्तन किए हैं। केन्द्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी देकर पार्टी ने संचार रणनीति को और अधिक प्रभावशाली बनाने की कोशिश की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *