Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ पूजा का हुआ भव्य समापन

 

रक्सौल : रक्सौल के सूर्य मंदिर छठ घाट पर लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा का समापन बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
अहले सुबह से ही छठव्रती महिलाएं एवं पुरुष घाट पर एकत्रित होकर पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की उपासना में लीन रहे। जैसे ही सूर्य की पहली किरणें जल में प्रतिबिंबित हुईं, व्रतियों ने जल में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलकामना की प्रार्थना की।
घाट पर “छठी मइया” के जयकारों एवं भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच व्यवस्था बनाए रखने में सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय प्रशासन की सराहनीय भूमिका रही।
इस अवसर पर समिति के सचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया एवं मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से बताया कि सूर्य मंदिर समिति द्वारा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। साथ ही रक्सौल थाना की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
उन्होंने यह भी बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व का समापन भक्तों के चेहरे पर आस्था, संतोष एवं आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हुआ।
मौके पर शम्भु प्रसाद चौरसिया, गणेश अग्रवाल, रजनीश प्रियदर्शी, सुरेश कुमार, राजू गुप्ता, पप्पू गोस्वामी एवं अनिल कुमार समेत समिति के कई सदस्य व्यवस्था में सक्रिय सहयोग करते देखे गए।
इसकी जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *