भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप बीच हुई फोन से बातचीत
काठमांडू, चैत्र ११ – भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी बात २४ मार्च को फोन के माध्यम से हुई है । दोनों के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान–प्रदान किया ।
बातचीत के बाद भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक संजाल ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत क्षेत्रीय तनाव को कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने के सभी प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, सुलभ और सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि दोनों नेता क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए आपसी बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए ।
भारत के लिए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी इस बातचीत के बारे में जानकारी दी है । उन्होंने ‘एक्स’पर लिखते हुए कहा – “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी –अभी प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की है ।” प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के महत्व पर चर्चा हुई ।


