Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 28 मार्च 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांग मिदसुप्रभातम्।।*
*युगल प्रसादे, आचार्य भावे,*
*शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिके,*
*आचार्य राधाकान्तं कृतं वै,*
*गणेश कृपया, दिवसम्
नमामि।।*
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम: ।।
नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च ।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।

*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक 28 मार्च 2026 शनिवार*
शुभसंवत् :- 2083
शाके:-1948,
उत्तरायण याम्य गोल:*
*ऋतु:-* *वसंत*
*सौर्य चैत्र मास की प्रविष्टे 14…*
चंद्रमाह:- चैत्र
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- दशमी दिन में 10:06 तक उपरांत एकादशी,
नक्षत्र :- पुष्य दिन में 4:05 तक उपरांत श्लेषा,
योग:- सुकर्मा रात्रि 9:20 तक उपरांत धृति,
करण:- गर एवं वणिज,
सूर्योदय :-प्रातः 05:55
सूर्यास्त : संध्या 06:05
सूर्य :- *उत्तराभाद्रपद नक्षत्रे मीन राशौ च रवि*
चंद्रमा :- *कर्क राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*
*कुम्भे भौम बुधश्चैव,
मिथुने देव वृहस्पति।*
मीने चैव भृगु नंदन, शनि मीनस्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:36 से 12:24
तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*

*आज चैत्र नवरात्र के दशवें दिन प्रातः स्नान श्री गणेश, माता अपराजिता, श्री हरि विष्णु, श्री हनुमान जी एवं शनि देव का पूजन सहस्रनाम का पाठ एवं ॐ नमो भगवते वासुदेवाय!! मंत्र का जप शनि देव के साथ हनुमान जी की आराधना, शनिदेव कि विशेष पूजन में तैल्याभिषेक पूजन दशरथ कृत शनि स्तोत्र, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पाठ, आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष एवं विष्णुसहस्रनाम का पाठ सबके लिए विशेष लाभदायक होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशि फल:-*

🐏मेष:-

आज का दिन आप के लिए खास है। आज किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा मोटा कर्ज देना पड़ सकता है। आज आपको दिन से पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी कठिन समस्या का हल निकल आएगा। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा। किसी अपने से थोड़े समय के लिए दूर जाने की स्थिति आ सकती है।
आज वे व्यवसायिक तथ्यों को गहराई से समझने का प्रयास करेंगे। बातचीत में तल्खी से बचना चाहिए। ज्यादा प्रतिक्रिया देने के बजाय कामकाज से संबंधित भविष्य की प्लानिंग पर ध्यान केंद्रित करेंगे, तो बहुत अच्छा रहेगा। धन संबंधित मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। भविष्य के लिए धन संचित कर पाएंगे।

यह भी पढें   गणतंत्र दिवस पर कार्यकारी प्रमुख द्वारा संबोधन करने की परंपरा टूटी,सत्तारूढ़ पार्टी ने नहीं दी शुभकामना

🐂वृष:-
आज दिन के दिन की शुरुआत व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। आज किसी कॉम्पटिशन में आपकी जीत हो सकती है। बशर्ते आप पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएं। प्यार के मामले में आज का दिन ठीक है।
व्यवसायिक स्तर पर ग्राहकों से कम जुड़ पाएंगे। बातचीत का ज्यादा मन नहीं करेगा, व्यवहार में अकड़ रहेगी। सहकर्मियों के साथ तनाव की स्थितियां उत्पन्न ना हो इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। स्वयं के ऊपर धन खर्च होने की संभावना है।

👫मिथुन:-
आज दूसरों के इमोशंस को पहचानें और उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉब्लम का हल निकालने में सफल हो पाएंगे।
अपने अधिकारियों के साथ मतभेद रह सकते हैं, इसलिए वाद विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। विशेष मौकों पर बहादुरी के प्रदर्शन से अपना नाम बनाने में सफल रहेंगे। जल्दबाजी से बचें, धैर्य और मेहनत ही सफलता की कुंजी है। आर्थिक लिहाज से खर्चे बहुत अधिक होंगे।

🦀कर्क:-
आज खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे। उन मौके को पहचान कर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। यह भी सोच लीजिए कि मौके बार बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते। इसलिए इन मौका का सही से फायदा उठाएं।
अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत रहेगी। आपका रूखा व्यवहार दूसरों को आहत कर सकता है। तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। जहां आपकी प्रस्तुति प्रभावशाली रहेगी। आर्थिक लिहाज से यह दिन अच्छा रहेगा।

🐅सिंह:-
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें।
आगे बढ़ने के लिए पुरानी गलतियों से सीख लेकर दोबारा प्रयास करने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां पाने और लक्ष्य प्राप्ति के सपने मेहनत से साकार होंगे। नवीन वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद की खरीद पर धन खर्च होने की संभावना है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।

यह भी पढें   कमला महिमा: आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय संवाद यात्रा सम्पन्न

🧕कन्या:-
आज का दिन ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। बिजनेस में किसी तरह का जोखिम उठाने का काम करना फायदेमंद नहीं होगा।
अपने रचनात्मक कार्यों के द्वारा मुश्किल काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। निकट जनों से मामूली बात पर कहासुनी होने की वजह से अशांति हो सकती है। जीवन में प्रगति के लिए एक्टिव होकर कार्य करना बहुत जरूरी है। अपने पुराने फैसलों को क्रियान्वित करने का दिन है। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा।

⚖️तुला:-
आज अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कुछ जरूरी सामान की शापिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके काम में आने वाला नहीं है। कार्यस्थल पर आपके ओरिज़नल आइडियाज पसंद किए जाएंगे।
आपके अधिकतर भागदौड़ के काम दिन के प्रथम प्रहर तक आते-आते पूरे हो जाएंगे, जिससे मन में सुकून रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए व्यवहार में लचीलापन लाना बहुत जरूरी है। समय के अनुरूप फैसला करें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। मनमाफिक परिणाम प्राप्त होंगे।

🦂वृश्चिक:-
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना जरूरी होगा। अगर आपसे कोई उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नज़र डाल लें। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है।
आपको सकारात्मक विचारों को अपनाना चाहिए। पॉजिटिविटी कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक बनेगी। नकारात्मक पहलुओं पर विश्लेषण कर अपनी कमियां दूर करने का प्रयास करें। व्यापारियों के कठोर व्यवहार की वजह से मुख्य कर्मचारी कामकाज को छोड़कर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा।

🏹धनु:-
आज ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रियेटिव काम में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। रूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। आज वरिष्ठों की सलाह लें उनकी राय आपके भविष्य में काम आ सकती है।
आपके इंटेंशन शुद्ध होने की वजह से सारी प्रकृति उन्हें सहयोग करती हुई नजर आएगी। जो काम बहुत मुश्किल नजर आ रहे थे, वह भी सुगमता से पूरे हो जाएंगे। ऑफिस के साथ-साथ कार्यालय के बाहर की गतिविधियों को भी ज्यादा टालना अच्छा नहीं है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा और सफलता प्राप्‍त होगी।

यह भी पढें   संसद रत्न सम्मान से अलंकृत अनुराग ठाकुर

🐊मकर:-
आज सुबह से ही किसी प्रोग्राम को लेकर आपके अंदर नई एनर्जी रहेगी। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। अपनी उमंगो पर काबू रखें।
आपकी मुलाकात आज किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो कामकाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकते हैं। जिम्मेदारियों को बांट कर अपने ऊपर के बोझ को हल्का करने का प्रयास करें, ताकि आपकी पर्सनैलिटी में निखार आ सके। अपनी भावनाओं को लेकर जागरूक रहें, भावुकता में दिया हुआ वचन आज आपका नुकसान करा सकता है।

🍯कुंभ:-
आपको दिन की शुरुआत में छिटपुट धन लाभ होने की संभावना है। आज इस बात का खास ख्याल रखें की कोई भी नौकरी छोटी या बड़ी नहीं होती। एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। इसलिए आज आपको नौकरी के जो भी अवसर मिलें उन्हें हाथ से जानें न दें।
अपनी नवीन कार्यों की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में सफल रहेंगे। अपने निकटजनों का मधुर व सहयोगात्मक व्यवहार आपकी कार्य क्षमता को निखारने में सहायक बनेगा। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आर्थिक मामलों में हाथ तंग रहेगा, लेकिन पैसों की वजह से आपके कोई कार्य रुकेंगे भी नहीं। आगे बढ़कर अपने कार्यों को पूरा करेंगे।

🐟मीन:-
मीन राशि के लोग आज खुद में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं। अपना काम करते रहें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी। आज आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे। मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आपमें आत्म विश्लेषण की प्रवृत्ति बढ़ेगी। नई चीजों को सीखने के प्रति आपकी लालसा आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी। कामकाज की रूपरेखा बनाकर स्वयं को साबित करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। योजनाओं को जांच परख कर धन का निवेश करें।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप मेरी विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*(अहर्निशं सेवा महे)
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *