Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव

 

जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के ससुराल जनकपुरधाम में रामनवमी महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुवह से ही श्रद्धालु दूधमती नदी, गंगासागर सरोवर में स्नान कर जानकी मंदिर तथा राम मन्दिर में पूजा अर्चना किए। नेपाल हिन्दू जागरण मंच, जानकी मंदिर, राम मंदिर से भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा जनकपुरधाम के सभी चौक चौराहे से गुजरी। शोभा यात्रा में शामिल लोग जय श्री राम की नारा लगा रहे थे।
शाम में विश्व हिन्दू परिषद नेपाल जिला धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह की अगुवाई में राम मन्दिर परिसर में ग्यारह हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गये। राम नवमी के अवसर पर जानकी मंदिर, राम मंदिर, रत्न सागर, अग्नि कुंड स्थित झूलन कुंज, सुंदर सदन सहित अन्य मठ मंदिरों में भंडारा आयोजित किए गये थे। सभी मठ मंदिरों में राम बधाई आयोजित किए गये थे। राम मंदिर में आयोजित राम नवमी महोत्सव में नेपाल तथा भारत के सैकड़ों साधु, सन्यासी भाग लिए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *