Tue. May 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पीटर माग्यार बने हंगरी के नए प्रधानमंत्री

 

काठमांडू, बैशाख २७ – हंगरी की टिस्जा पार्टी के नेता पीटर माग्यार ने शनिवार को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है । हंगरी में विक्टर ऑर्बन की १६ वर्ष की सत्ता का अंत हो गया है । टिस्जा पार्टी ने हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव में बहुत बड़ी जीत हासिल की है । वहाँ अप्रैल के महीने में चुनाव हुए थे ।
शनिवार को हंगरी की संसद में शपथ ग्रहण करने के बाद माग्यार ने सांसदों को संबोधित करते हुए, कहा कि वो अपने पद का उपयोग शासन करने के लिए नहीं बल्कि अपने देश की सेवा करने के लिए करेंगे । उन्होंने कहा, “मैं यहां देश के किसी भी अन्य नेता से अलग खड़ा हूँ । हंगरी ने लाखों लोगों ने बदलाव का फैसला किया है । मैं उनके लिए बदलाव का माध्यम बनूंगा ।”
पीटर माग्यार हंगरी के वर्तमान प्रधानमंत्री और मध्य–दक्षिणपंथी टिस्जा पार्टी के अध्यक्ष हैं । उनका जन्म १६ मार्च १९८१ को बुडापेस्ट में हुआ था और वे पेशे से वकील हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *