Tue. May 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व प्रधानमन्त्री सुशीला कार्की ने पत्रकार को कहा – तुमलोगों की माँ बदल चुकी है

 

काठमांडू, बैशाख २७ – संवैधानिक परिषद् द्वारा प्रधानन्यायाधीश पद के लिए सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश डा. मनोजकुमार शर्मा का नाम सिफारिश किया गया है । इस सिफारिश के साथ ही प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह और पूर्व प्रधानमन्त्री सुशीला कार्की के संबन्ध में खटास आई है । कार्की पूर्व प्रधानन्यायाधीश भी रही है । कार्की ने चौथी वरीयता के डा. शर्मा के नाम की सिफारिश को गलत बताया है ।
शनिवार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम से जब पूर्व प्रधानमंत्री कार्की बाहर आ रही थीं तो पत्रकारों ने उनसे बातचीत की । इस बातचीत के क्रम में उन्होंने जो जवाब दिए उससे पत्रकारों को महसूस हुआ कि प्रधानमन्त्री साह और उनके बीच दूरी आई है । जबकि इससे पहले जेन जी आन्दोलन के बाद साह और कार्की के बीच बहुत ही मधुर संबंध रहे थे । और प्रधानमंत्री बालेन कार्की को माँ कहकर बुलाते थे । कार्की को अन्य जेन जी भी माँ ही बुलाते थे । जब बालने साह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तो कार्की ने उन्हें गले भी लगाया था । उस वक्त माँ बेटे की यह जोड़ी सामाजिक संजाल पर बहुत वायरल हुआ था ।
लेकिन पिछले कुछ दिनों से कार्की सरकार के निर्णय प्रति अपना आक्रोश व्यक्त कर रही हैं । खासकर प्रधानन्यायाधीश पद के लिए सिफारिश किए गए व्यक्ति को लेकर । उन्होंने कहा है कि विधि और परम्परा को तोड़ा गया है ।
इसी क्रम में शनिवार को एक कार्यक्रम स्थल से जब वो बाहर निकल रही थीं तो  एक पत्रकार ने उन्हे ‘माँ नमस्कार “कहा । इस शब्द को सुनते ही वो भड़क गई और पत्रकार को पूछा कि– किसने माँ कहा ?
पत्रकार ने जबाव दिया – मैंने कहा है ।
इसके जबाव में कार्की ने कहा कि – तुमलोगों की माँ अब बदल चुकी है । उनके इस कथन को सुनकर पत्रकार ने कहा कि – कोई फर्क नहीं पड़ता, माँ नहीं बदलती है । पत्रकार के इस कथन को सुनकर उन्होंने कहा – जाओं बालेन की पत्नी को माँ कहो । इस जबाव को सुनकर पत्रकार थोड़ा आश्चर्यचकित होते हुए कहा – क्या ? सच में ।
इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री कार्की ने महसूस किया कि माहौल गंभीर हो चुका है तो हँसते हुए कहा कि ‘माँ नहीं ? बच्चें की माँ नहीं है ?’
उसके बाद वहाँ उपस्थित सभी पत्रकार और सर्वसाधारण भी हँसने लगे । इस वीडियो को लेकर आज पूरे सामाजिक संजाल पर टीका टिप्पणी चल रही है । कुछ लोगों का मानना है कि ये एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है तो कुछ इसे इस रुप में ले रहे हैं कि दोनों के संबंध में खटास आई है ।

यह भी पढें   बाल बाल बचा तुर्की एयरलाइंस का विमान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *