Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आग लगने से १२ घर जलकर नष्ट

 

काठमांडू, बैशाख २७ – सप्तरी के तिलाठी कोइलाडी गाँवपालिका–६ स्थित वभनगामा टोल में कल रात आग लग गई । प्रहरी ने जानकारी दी है कि आग लगने से छः परिवारों के १२ घर जलकर नष्ट हो गए हैं । स्थानीय लोगों के अनुसार, स्थानीय रामअवतार यादव के गौशाला में लगी आग ने उनके दो घर और एक गौशाला, उनके पड़ोसी जुगाइ यादव के दो घर और एक गौशाला , अनिल यादव के दो घर एक गौशाला, योगिन्द्र यादव, राजकुमार यादव, धीरेन्द्र यादव के एक–एक घर कुल मिलाकर ९ घरों और तीन गौशालों को मिलाकर कुल १२ घर पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हो गए हैं ।
जिला प्रहरी कार्यालय के अनुसार ऐसा अनुमान किया जा रहा है कि आग लगने से खाद्यान्न, लत्ता कपडा, गर गहना, फर्निचर के साथ ही लगभग ४५ लाख रुपये से ज्यादा धनमाल की क्षति हुई है ।
हनुमाननगर कंकालिनी नगरपालिका, मधेश–प्रदेश प्रहरी तालिम केन्द्र राजविराज से आए दमकल और स्थानीयवासियों के सहयोग से आग को नियंत्रण में लिया गया था ।

यह भी पढें   सीमा सुरक्षा बैठक के लिए भारतीय टीम नेपाल में

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed