Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके के बिनौना में महिला और पुरुष करके १५७ लोगों ने किया रक्तदान 

 

नेपालगञ्ज (बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के बिनौना में अष्टम एकीकरण दिवस के अवसर पर शिक्षक, कर्मचारी, स्वयंसेवी रक्तदाता ३० महिला सहित १ सौ ५७ लोगों ने बैशाख ३० गते शुद्धवार को रक्तदान किया ।

अष्टम साना किसान कृषि सहकारी संस्था लिमिटेड बिनौना सेवा केन्द्र के  आयोजन में बाँके जिला के राप्तीसोनारी गाँवपालिका वार्ड नं.–५ बिनौना  स्वास्थ्य चौकी टडुवा के प्राङ्गण में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम ३० महिला सहित १ सौ ५७ लोगों ने रक्तदान किया है ।

अष्टम एकीकरण दिवस के अवसर पर आयोजित वह रक्तदान कार्यक्रम में राप्ती सोनारी गाँवपालिका वार्ड नं.–८ शमशेरगञ्ज के महादेवपुरी में अष्टम साना किसान कृषि सहकारी लिमिटेड की मुख्य कार्यालय के मुख्य प्रबन्धक हरिश चन्द्र के.सी.ने नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखाद्वारा कोहलपुर रक्त सञ्चार ईकाई केन्द्र के प्रमुख राजेन्द्र महतरा को खून करनेवाली संकलन पाकेट हस्तान्तरण करके कार्यक्रम  उद्घाटन किया था ।

यह भी पढें   वर्तमान सरकार उन्हें किसी भी हालत में नहीं बचाएगी और उनपर कारवाई करेगी –सुदन गुरुङ

अष्टम एकीकरण दिवस के अवसर पर आयोजित वह रक्तदान कार्यक्रममा अष्टम साना किसान कृषि सहकारी लिमिटेड मुख्य कार्यालय के मुख्य प्रबन्धक हरिश चन्द्र के.सी. सहित महिला और पुरुष करके १ सौ ५७ लोगों ने रक्तदान किया है ।

वह रक्तदान कार्यक्रम में अष्टम साना किसान कृषि सहकारी संस्था लिमिटेड बिनौना सेवा केन्द्र के दिलावती थापा के अनुसार बिनौना सेवा केन्द्र, बैजापुर सेवा केन्द, फत्तेपुर सेवा केन्द्र के कर्मचारी और  पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता में रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है ।

यह भी पढें   पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न

आयोजित वह रक्तदान कार्यक्रम में बाँके जिला के शतक रक्तदाता तथा नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके जिला के सलाहकार पवन जायसवाल भी सहभागी रहे थे ।  बैशाख २९ गते अष्टम साना किसान कृषि सहकारी संस्था लिमिटेड बैजनाथ गाँवपालिका वार्ड नं.–६ बनकटवा सम्झना चौक में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में १०८ वीं पटक रक्तदान किया था ।

रक्तदान कार्यक्रम में संस्था सहायकद्वय चेत कुमारी बुढाथोकी, बिमला बुढामगर, बिनौना सेवा केन्द्र के प्रबन्धक गीता कुमारी पुनमगर, बैजापुर सेवा केन्द्र के प्रबन्धक भागीरथी लुङगेली, सहायक प्रबन्धक केशर बहादुर डाँगी, फत्तेपर सेवा केन्द्र के प्रबन्धक शमशेर सिंह थारु, संस्था के सहायक इन्द्रलाल अधिकारी, लक्ष्मी डाँगी, तारा सेन, फलझरिया थारु लगायत लोगों की सक्रिय सहभागिता रही थी ।

यह भी पढें   अमृत झा अभी भी ईरान के हिरासत में ,परराष्ट्र मंत्रालय ने माफी मांगी

वह रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखाद्वारा सञ्चालित प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र कोहलपुर रक्त सञ्चार इृकाई केन्द्र के प्रमुख राजेन्द्र महतरा, खजुरा रक्त सञ्चार केन्द्र के प्रमुख होमराज गिरी, सुनिल रत्गैया, सुनिता कुमाई, ओम प्रकाश गोडिया और बीरेन्द्र योगी ने प्राविधिक में सहयोग किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *