Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘ललितपुरको पत्रकारिता इतिहास’ का विमोचन,पत्रकारिता में योगदान देने वाले सात पत्रकार सम्मानित

 

१६ जेठ, ललितपुर।

नेपाल पत्रकार महासंघ ललितपुर शाखा द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘ललितपुरको पत्रकारिता इतिहास’ काे शनिवार को विमोचन किया गया।

नेपाल पत्रकार महासंघ ललितपुर शाखा की 25वीं वार्षिक साधारण सभा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानन्यायाधीश प्रकाशमान सिंह राउत ने पुस्तक का विमोचन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राउत ने इस पुस्तक को ललितपुर की पत्रकारिता जगत का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताते हुए इसके प्रकाशन के लिए शाखा को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकार अभिव्यक्ति और वाणी की स्वतंत्रता का उपयोग करते हुए नागरिकों के नैसर्गिक अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढें   सरकार की ओर से ही असहमति के प्रति असहिष्णु व्यवहार प्रदर्शित : ‘प्रचंड’

इसी अवसर पर पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान देने वाले सात पत्रकारों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राजधानी दैनिक के डिल्ली आचार्य और रातोपाटी के नरेश ज्ञवाली को हीरा–सिद्धि सक्रिय पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से समाज परिवर्तन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार, नयाँ सडक दैनिक के ज्ञानप्रसाद पौडेल को धर्मरत्न शाक्य जीवंत पत्रकारिता पुरस्कार तथा नेपालखबर के जनार्दन पोखरेल को राधा–लक्ष्मण सक्रिय पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह भी पढें   नेपाल में होंगे अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के 15 मैच

दियोपोष्ट की रीता बुढाथोकी को कैंसर रोग संबंधी जनचेतनामूलक पत्रकारिता में योगदान के लिए सम्राट आचार्य स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वहीं, नेपाल टेलिभिजन के ईश्वर महर्जन और मिडियासञ्चार डटकम के केदारनाथ दाहाल को ललितपुर से जुड़े विषयों को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ललितपुर पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ ललितपुर शाखा के अध्यक्ष रामहरि कार्की ने बताया कि शाखा ने पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान पत्रकारों के पेशागत विकास के लिए विभिन्न प्रशिक्षण और क्षमता अभिवृद्धि कार्यक्रम संचालित किए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com