Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हरिखेतान बहुमुखी कॉलेज की अंजली गुप्ता की ऐतिहासिक उपलब्धि

 

अभिलाष गुप्ता, वीरगंज, साउन ११ । हरिखेतान बहुमुखी कॉलेज, वीरगंज की छात्रा अंजली कुमारी गुप्ता ने त्रिभुवन विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज (बीबीएस) परीक्षा में नेपालभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक (कम्युनिटी) कॉलेजों की श्रेणी में पूरे नेपाल में प्रथम स्थान प्राप्त कर हरिखेतान बहुमुखी कॉलेज तथा समूचे पर्सा जिले का गौरव बढ़ाया है।

कॉलेज प्रमुख किशोरी राय के अनुसार, नेपाल के ५५६ सामुदायिक कॉलेजों में हरिखेतान बहुमुखी कॉलेज ने इस वर्ष बीबीएस परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करते हुए नेपाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता कॉलेज के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

यह भी पढें   शव व्यवस्थापन की संवेदनशीलता का ध्यान नहीं रखा गया है – भीष्मराज आङदेम्बे

इसी प्रकार, हरिखेतान बहुमुखी कॉलेज प्रबंधन समिति के सलाहकार जय प्रकाश खेतान ने अंजली कुमारी गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने जानकारी दी कि कॉलेज की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के सम्मान में एक सप्ताह के भीतर विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर अंजली को सम्मानित किया जाएगा।

अंजली की यह सफलता मेहनत, अनुशासन, लगन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। कॉलेज प्रशासन, प्रबंधन समिति, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावकों तथा शुभचिंतकों ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी सफलताओं के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com