Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी   जिला के बोदेबरसाइन में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

 

काठमांडू, सावन १४ – जिला प्रशासन कार्यालय सप्तरी ने जिला के बोदेबरसाइन नगरपालिका क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है । शांति, सुरक्षा कायम रखने के लिए प्रमुख जिला अधिकारी श्यामकृष्ण थापा ने कर्फ्यू का आदेश जारी किया है ।

जिला सुरक्षा समिति की बैठक आज (गुरुवार) हुई । बैठक के निर्णय के आधार पर स्थानीय प्रशासन ऐन, २०२८ के दफा ६(क) अनुसार कर्फयू लागू किए जाने का उल्लेख किया है । सूचना में उल्लेख किया गया है कि आज रात १०ः०० बजे से लेकर दूसरा आदेश नहीं आने तक बोदेबरसाइन नगरपालिका क्षेत्र के भीतर कर्फ्यू का आदेश जारी किया जा रही है ।
बोदेबरसाइन नगरपालिका की सीमा पूर्व में हुलाकी राजमार्ग का खड़क पुल, पश्चिम में प्रितमपुर चोक, उत्तर में नेगडा चोक और दक्षिण में मानराजा चोक तक कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए हैं । इसके साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर किसी ने इस आदेश का पालन नहीं किया या कर्फ्यू का उल्लंंघन  किया तो उसपर कारवाई की जाएगी ।

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री का भाषण, जलवायु न्याय, वैश्विक असमानता और नए नेपाल की आवाज : डा श्वेता दीप्ति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com