Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्वती तिवारी की पहल से, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

 

रक्सौल, बिहार, भारत,10 अगस्त 2026 । राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरतमही में सोमवार को काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी के नेतृत्व में छात्राओं के बीच छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। काली सेना की बहनों के सहयोग से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में करीब 100 छात्राओं को छाते वितरित किए गए।

छाता पाकर छात्राओं के चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे वातावरण को खुशी से भर दिया। तेज धूप और बारिश से बचाव के लिए मिले छातों को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी ने कहा कि “किसी के जीवन में बड़ी क्रांति लाने के लिए हमेशा बड़ा काम करना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी एक छोटी-सी मदद भी किसी के सफर को आसान बना देती है। हमारी कोशिश है कि जरूरतमंद बेटियों को ऐसा सहयोग मिले, जिससे वे तेज धूप हो या बारिश, बिना किसी चिंता के विद्यालय जा सकें और अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाती रहें। बेटियाँ पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी—यही हमारा संकल्प है।”

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़: अपनों की तलाश में भटकते परिजन, डीएनए (DNA) रिपोर्ट पर टिकी आखिरी उम्मीद

वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटे लाल राय ने काली सेना की इस पहल की सराहना करते हुए कहा “विद्यालय परिवार की ओर से हम काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। छात्राओं के बीच छाता वितरण जैसी पहल न केवल उनकी व्यावहारिक जरूरत को पूरा करती है, बल्कि बेटियों के प्रति समाज की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी संदेश देती है। जब समाज और विद्यालय मिलकर बच्चों के हित में काम करते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव उनके आत्मविश्वास और शिक्षा दोनों पर पड़ता है। हमें उम्मीद है कि काली सेना भविष्य में भी इसी तरह छात्राओं के हित में सहयोग करती रहेगी।”

यह भी पढें   भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का बीरगंज दौरा: नेपाल के विकास और बाढ़ राहत कार्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं अमरान अंसारी, मंज़र हुसैन, मृत्युंजय कुमारी गिरी, रूही प्रिया और शिल्पा कुमारी की भी उपस्थिति रही।

छाता प्राप्त करने वाली छात्राओं में प्रिया कुमारी, अंजू कुमारी, सुमि कुमारी, खुशी कुमारी, निभा कुमारी, नीलाम कुमारी, प्रिया तिवारी, सुजन कुमारी, कोमल कुमारी, शबनम खातून सहित लगभग 90 अन्य छात्राएं शामिल रहीं।

इस अवसर पर काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी के साथ हीरा देवी, पूर्णिमा देवी, नीलू देवी, असमा खातून, रामकली देवी, तोता देवी, हेवंती देवी और रिंकी देवी सहित काली सेना की राष्ट्रीय टीम के अन्य सदस्य एवं समाज सेवी आर्यन तिवारी उपस्थित रहे। अपने बधाई संदेश में लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई के जोनल चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं भारत विकास परिषद् रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने कहा कि आज काली सेना ने जिन उद्देश्यों को लेकर इसका गठन किया था,आज वो धरातल पर दिखाई दे रहा है साथ ही महिलाएं स्वावलम्बी बन रही हैं।उन्होंने अपना पूरा सहयोग काली सेना को देने का अपना संकल्प दोहराया।

यह भी पढें   दो-तिहाई बहुमत भी नहीं दे सकता स्थिरता की गारंटी, सुशासन जरूरी : सुशीला कार्की

कार्यक्रम ने नारी शक्ति, सेवा और बालिका शिक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया। छात्राओं को छाता देकर उन्हें धूप और बारिश से बचाव का साधन ही नहीं मिला, बल्कि यह भरोसा भी मिला कि उनके सपनों की राह में समाज उनके साथ खड़ा है।

“बेटियाँ पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी”—इस संकल्प के साथ कार्यक्रम ने सेवा और सामाजिक सहयोग की एक प्रेरणादायी मिसाल कायम की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com