Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री शाह आज अपने पद से देंगे इस्तीफा

 

काठमांडू, सावन २७ – सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलबहादुर शाह आज अपने पद से इस्तीफा देने की तैयारी में हैं । प्रदेशसभा में विश्वास मत प्राप्त करने के लिए पर्याप्त बहुमत जुटाने की अवस्था नहीं देखने के बाद और संवैधानिक रूप में ३० दिन की समय सीमा पूरे हो जाने के साथ ही इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि वे इस्तीफा दे देंगे । मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार डम्बर बहादुर बम के अनुसार मुख्यमंत्री शाह आज ही प्रदेश प्रमुख को अपना इस्तीफा पत्र सौंपेंगे । गत आषाढ़ ३१ गते नेकपा एमाले द्वारा दिए गए प्रदेश सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया । जिसके बाद शाह नेतृत्व की सरकार अल्पमत में आ गई ।
इस्तीफा देने से पहले आज दोपहर दो २ बजे नेपाली कांग्रेस सुदूरपश्चिम प्रदेश संसदीय दल की बैठक बोलाई गई है । जिसमें समसामयिक राजनीतिक विषयों में चर्चा की जाएगी । मुख्यमंत्री शाह के इस्तीफे के साथ ही सुदूरपश्चिम में नई सरकार गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ेगी । इससे पहले ही केन्द्र की सहमति अनुसार नए सरकार गठन के लिए नेकपा और एमाले के बीच सहमति हो चुकी है ।

यह भी पढें   ‘समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली’ के लक्ष्य की राह में लगा झटका, लेकिन यह हार नहीं: केपी शर्मा ओली

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com