Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय दूतावास द्वारा चिंता व्यक्त

 

काठमांडू, २०, सेप्टेम्बर |

indian embassyभारतीय दूतावास द्वारा नेपाल की अवस्था के विषय में जारी विज्ञप्ति

नेपाल में संविधान के लागू होने के साथ ही भारतीय दूतावास के द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई । जिसमें संविधान के स्वागत पर नहीं बल्कि तराई मधेश की जनता और सीमा के जिलों में हो रही हिंसा के प्रति चिन्ता व्यक्त की गई है । विज्ञप्ति में कहा गया है कि,

नेपाल की संविधान निर्माण प्रक्रिया में भारत सदैव लोकतान्त्रिक गणतन्त्रात्मक समावेशी संविधान के पक्ष में समर्थन करता आया है । आज हुए संविधान घोषणा पर हमने विचार किया है ।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद रक्सौल ने समारोहपूर्वक मनाई प्रथम राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती.....

भारत की सीमा से लगे विभिन्न जिलों में हुए हिंसात्मक घटनाओं के प्रति हम चिन्तित हैं । काडमान्डौ स्थित हमारे राजदूत ने इस सम्बन्ध में नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत की थी । हम अनुरोध करना चाहते हैं कि विवादित विषयों को हिंसारहित स्वतन्त्र वातावरण में संवाद सहित सर्वस्वीकार्य स्वामित्व में संस्थागत होना चाहिए । जिससे नेपाल की एकता, समृद्धि और विकास सुनिश्चित होगी ।

हम नेपाली जनता में हार्दिक शुभेच्छा प्रगट करते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *