Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा को सुरक्षा खतरे के बाद पुलिस ने टेकू कार्यालय में रखा

 

काठमांडू, 11 असोज।

नेपाल के अपराध अनुसंधान कार्यालय, टेकू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष खड्का ने बताया है कि नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा को सुरक्षा संबंधी खतरे की सूचना मिलने के बाद उन्हें पुलिस कार्यालय लाकर सुरक्षित रखा गया है।

एसएसपी खड्का ने रविवार सुबह ऑनलाइनखबर से बातचीत में कहा कि राणा को किसी संभावित अप्रिय घटना से बचाने के उद्देश्य से शनिवार रात ही उनके महाराजगंज स्थित निवास से टेकू स्थित अपराध अनुसंधान कार्यालय लाया गया।

यह भी पढें   भारत ने नेपाल और भूटान के नागरिकों के लिए बदले सीमा पार करने के नियम, अब पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य

उन्होंने कहा, “हमें जानकारी मिली थी कि उन्हें सुरक्षा का खतरा है। इसलिए रात में ही कोई घटना न हो, इस आशंका को देखते हुए उन्हें हमारे कार्यालय में सुरक्षित रखा गया।”

गिरफ्तारी वारंट नहीं लिया गया

सूत्रों के अनुसार, राणा को अपने साथ ले जाने से पहले पुलिस ने किसी भी अदालत से गिरफ्तारी वारंट नहीं लिया था। इसी कारण रातोंरात उन्हें पुलिस द्वारा ले जाने की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढें   एनपीएल में आज दो मुकाबले, कर्णाली-सुदूरपश्चिम और चितवन-पोखरा आमने-सामने

भाई को फोन कर दी जानकारी

पुलिस के घर पहुंचने पर चोलेन्द्र शमशेर राणा ने अपने भाई प्रभु शमशेर राणा को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। प्रभु शमशेर ने भी रविवार सुबह बताया कि पुलिस ने यह कहते हुए उनके भाई को अपने साथ ले गई कि उन्हें “जेनजी (Gen Z) समूहों से सुरक्षा खतरा” है।

परिवार को मिलने नहीं दिया गया

प्रभु शमशेर के अनुसार, चोलेन्द्र शमशेर राणा फिलहाल टेकू स्थित अपराध अनुसंधान कार्यालय में ही हैं। उनके निकटस्थ सूत्रों का कहना है कि पुलिस फिलहाल किसी को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दे रही है। हालांकि, उनके पुत्र उनसे मिलने के लिए टेकू कार्यालय पहुंचे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com