Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारिश के कारण देश के विभिन्न जिलों में कई सड़कें पूर्ण रूप से बंद

 


काठमांडू, आश्विन १४ – बारिश के कारण देश के विभिन्न जिलों के सड़कखंड बंद हैं । नेपाल प्रहरी के अनुसार नुवाकोट, रसुवा, मनाङ, गुल्मी, म्याग्दी, मुस्ताङ, नवलपरासी पूर्व और लमजुङ के विभिन्न सड़क बारिश के कारण प्रभावित हुए हैं । नुवाकोट के टोखा–छहरे सड़कखंड में अत्यावश्यक सेवा बाहेक अन्य सभी सार्वजनिक तथा निजी वाहनों को लेकर रात के १० बजे से लेकर सुबह ५ बजे तक के लिए संचालन पर रोक लगा दी गई है । इसी तरह रसुवा के पासाङ ल्हामु राजमार्ग पूर्ण रूप से बंद है । प्रहरी ने जानकारी दी है कि त्रिशूली नदी के कटान और बाढ़ के कारण सड़क के बहुत बड़े भाग में क्षति पहुँची है । प्रहरी ने जानकारी दी है कि स्याफ्रुबेंसी तक पहुँचने के लिए काठमांडू–टोखा–छहरे–विदुर होते हुए धुन्चे–स्याफ्रुबेंसी तक सिंगल लेन कच्ची सड़क को वैकल्पिक रास्ते के रुप में प्रयोग किया जा रहा है ।
इसी तरह मनाङ के बेँसीसहर–खाङसार, गुल्मी की कालीगण्डकी करिडोर, म्याग्दी के बेनी–जोमसोम, मुस्ताङ के जोमसोम–कोरला, नवलपरासी पूर्व के कालीगण्डकी करिडोर और लमजुङ के मध्य पहाड़ी लोकमार्ग भी विभिन्न स्थानों में बंद है । भूस्खलन, कीचड़, बाढ़ और सड़क धसने के कारण ये सभी सड़कों पर आवागमन प्रभावित होने की जानकारी प्रहरी ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com