Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अर्थमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले पहुँचे अमेरिका

 

काठमांडू, आश्विन १८ – अर्थमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए बीति रात अमेरिका पहुँचे हैं । उनका स्वागत वॉशिंगटन डीसी में कार्यवाहक राजदूत शरदराज आरन और दूतावास के पदाधिकारियों ने किया । मंत्री वाग्ले के सचिवालयल ने जानकारी दी है कि अपने भ्रमण के क्रम में मंत्री वाग्ले ने नेपाल के आर्थिक साझेदारी और सहयोग को सुदृढ़ बनाने उद्देश्य के साथ सोमवार अमेरिकी अर्थमंत्री स्कट बेसेन्ट (सेक्रेटरी ऑफ द ट्रेजरी) और विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष अजय बङ्गा से मुलाकात करेंगे । मुलाकात के क्रम में द्विपक्षीय सहयोग अभिवृद्धि, पुनर्निर्माण, एफएटीएफ ग्रे लिस्ट से बहिर्गमन तथा बृहत् आर्थिक सुधार के विविध विषयों पर विमर्श की जाएगी । इन मुलाकातों के दौरान हाल ही में भोटेकोशी क्षेत्र में आई बाढ़ से हुए भौतिक और आर्थिक नुकसान के पुनर्निर्माण तथा सतत विकास के लिए अतिरिक्त सहायता जुटाने के विषय पर भी विश्व बैंक और अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत की जाएगी । इसके अलावा, सड़कों, विद्युत प्रसारण लाइन जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के माध्यम से देश में रोजगार और आर्थिक अवसर सृजित करने के लिए विकास साझेदारों और निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ाने की पहल इस दौरे का मुख्य उद्देश्य है ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध कफ सिरप व कपड़े जब्त, दो नेपाली नागरिक पकड़े

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com