Wed. Nov 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सैलाब भोटे कोशी : मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी

 

सैलाब भोटे कोशी

 

वो जल जला था, जिसका अभी जिक्र बर जुबाँ

सैलाब ने दिखाया कयामत का फिर समाँ

टुकड़ा गिलेसियर का गिरा जैसे नागÞहाँ

सैलाब खौफनाक वहीं से हुवा रवाँ 

सैलाब भोटे कोशी कयामत वो लाया है

हर सू दिखा रहा है हलाकत का ही समाँ

रफÞतार जिसकी एक सौ अस्सी किलोमीटर

और तीस मीटर उसकी बुलन्दी थी बे गुमाँ

छ मञ्जिला मकाँ की बुलन्दी लिये हुये

रफÞतार तेजतर लिये सैलाब था रवाँ 

देना था जिसको बीस मिनट पहले सूचना

बेबस नजर ही आया वो साइन्स भी वहाँ

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह के दो दिवसीय राजकीय भारत दौरे की भारत सरकार द्वारा औपचारिक घोषणा

जो टेकनोलोजी था वो नही काम कर सका

लमहों में बस्तियों के सभी मिट गये निशाँ 

पुल कोई मकान हो चट्टान हो कि पेड़ 

बहते हुये दिखाई दिये जैसे कश्तियाँ

सैलाब के बहाव में सिर्फ आदमी नहीं

जो जनावर बहे तो गिरे भी कई मकाँ

ऊचाइयाँ जमीन की बढती चली गयीं

लगने लगी कि जैसे वो हो कोहे बेकराँ

बाढी ने सर पे मलबा उठाया है इस कहर

वो भी दिखाई देंती है न जदीके आसमाँ

सैलाब था सुनामी कि था कुदरती अजब

जो पायदार थे वो भी पानी में थे रवाँ

यह भी पढें   बालेन शाह की भारत यात्रा से नेपाल को विकास की बड़ी सौगात : 15 हजार करोड़ रुपये के सहयोग पैकेज से रेल, ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई गति

एलान कर रहे थे जो सैलाब आने की

सैलाब उन्हें भी ले गया फ भर में नागहाँ 

सर सू नजर ही आते है हालात दर्द नाक

हर शख्स जैसे हो गया तसबीरे बेकसाँ

बहता हुवा वो देख के अहलो अयाल को

मजबूरियोँ के साँसू ही आँखों से थे रहाँ

बर्षों के ख्वाब लम्हों में सारे बिखर गये

आँखें बसा रही थी अभी ख्वाब का जहाँ

बर्षों की मिहनतों को बहाते चला गया

कुछ भी न बच सका, बचा होंट पर फुगाँ

हासिल थी जिस को दुनियाँ की सारी सहूलतेँ

शामिल वो हो गया दरे सफाये बेकसाँ

यह भी पढें   काठमाडौँ से लापता छात्र चन्दन यादव वाराणसी से अपहरणमुक्त, नेपाल वापसी की तैयारी तेज

उन्गली दुखे कि सर दुखे बैचैन हो बदन

सारे वतन के लोग हैं जैसे कि जिस्म वा जाँ

मजÞहब न देख कर जो किये जायेँ खिदमतें

उन के भी हौसले हैं मदद के लिये जवाँ

गÞमनाक दर्दनाक मनाजिर हों हर तरफ

तहरीर में न आये वो आहें व सिस्कियाँ

टूटा सरों पे ऐसा मुसीबत का कोहे गम

अहसन, गमों में डुब गये सब के दिल–व–जाँ

मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी

मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी

अध्यक्ष– गुल्जार–ए–अदब

नेपालगन्ज–८ बाँके 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com