Wed. Nov 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान से ऊपर और लोकतंत्र से बड़ा कोई नहीं है : रवि लामिछाने

 

काठमांडू, कार्तिक 14 – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) ने पत्रकारों की धरपकड़ और मीडिया संस्थानों में प्रहरी के प्रवेश के मामले की जाँच कर दोषियों के खिलाफ कारवाही करने का सरकार को निर्देश दिया है।

बैठक के बाद पार्टी के सभापति रवि लामिछाने ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत करते हुए कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे कारवाही के दायरे में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा, “संविधान से ऊपर और लोकतंत्र से बड़ा कोई नहीं है। इस मामले में रवि लामिछाने भी स्पष्ट है। संविधान को नुकसान पहुँचाने वाली गतिविधियाँ जिसने भी की हैं, उसे सजा मिलनी चाहिए। संविधान की अनदेखी करने वाला चाहे मैं हूँ या कोई और, उसे कार्यवाही का सामना करना होगा।”

यह भी पढें   रक्सौल के लाल उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

सचिवालय की बैठक के बाद पार्टी के प्रवक्ता जगदीश खरेल ने भी कहा कि रास्वपा प्रेस की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, “पत्रकारों और संचारकर्मियों के मामले में जो कुछ हुआ और उन्हें जिस तरह गिरफ्तार किया गया, वह क्यों हुआ, कैसे हुआ और किसने किया— इसकी जाँच कर सच्चाई का पता लगाने के लिए सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में ठोस परिणाम दिखाने का निर्देश भी सरकार को दिया गया है।”

यह भी पढें   प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह का होटल ताज में स्वागत

उन्होंने कहा कि कोई भी पत्रकार न तो रास्वपा का है और न ही सरकार का। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के चौथे स्तंभ (मीडिया) के खिलाफ इस तरह की धरपकड़ रास्वपा को स्वीकार नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com