Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब ईंट का जवाफ पत्थर से देगा मधेश,सम्पुर्ण देश को ठप्प किया जाएगा : उपेन्द्र यादव

 

अगर खसवादियों कि यही दमन नीति रही तो ईंट का जवाफ पत्थर से देगा मधेश

मनोज बनैता, लाहान, १४ कात्र्तिक । संयुक्त मधेशी मोर्चा का एक घटक संघीय समाजवादी फोरम नेपाल द्धारा आयोजित विरोध सभा तथा पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में बोलते हुवे अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि शान्तिपूर्ण आन्दोलन का ये कतई अर्थ नहीं है कि राज्य गोली चलाए और हम चुड़ी लगाकर बैठे रहे । अबकी बार अगर सरकार की यही दमन नीति रही तो मधेशी ईंट का जवाफ पत्थर से देना जानते हैं । उन्होने १५ गते होने वाली वार्ता भी सन्तोषजनक न रहने की आशंका जतायी है। यादव का कहना है “वार्ता के लिए नीयत साफ रहना चाहिए मगर ऐसा नहीं है, सरकार पहले अपना गिरेवान मे झाँक के देखे और मधेश प्रति अपनी नीयत साफ करे उन्होने कहा है कि मधेशीयों को ८ जिला वाला लंगोटी नही बल्कि २२ जिला वाला धोती ही चाहिए । यादव के अनुसार अब आन्दोलन की रुपरेखा बदली जाएगी, सरकार के विरोध में असहयोग आन्दोलन का विगुल फुका जाएगा,राजमार्ग केन्द्रित आन्दोलन होगा, सीमा नाका पूरी तरह बन्द किया जाएगा, सम्पुर्ण देश को ठप्प किया जाएगा ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 सितंबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

upendra1

समाजवादी फोरम की नेतृ रेणु यादव ने सम्पूर्ण मधेशवासीयों को इस धर्मयुद्ध में अपने आप को सहभागी होने की अपील की साथ ही कालाबजारी करके काठमाडौं मे इन्धन भेजने वालेको मधेश का गद्दार का संज्ञा देते हुए वो वोली कि ऐसे गद्दार कोे संयूक्त मधेशी मोर्चा द्धारा कार्यवाही होगी ।

renu1उसी तरह फोरम के दूसरे वरिष्ठ नेता अशोक राई ने कहा  सरकार की ये नौटकीं अब ज्यादा दिन तक नहीं है चलनेवाला, अब हम हिमालय और पहाडों का नाका भी बन्द करेंगे ।” उन्होंने सरकार को एक नसीहत दी है कि मधेश और पहाडी जनजाति को ज्यादा न भड़काएँ वरना देश मुठभेड़ मे फस सकता है ।lahan2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com