त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल से दो चीनी नागरिक गिरफ्तार
काठमांडू, मंसिर ९ – त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल से दो चीनी नागरिकों को अवैध सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है । प्रहरी ने जानकारी दी है कि उनके पास से २,३४८ ग्राम अवैध सोना बरामद किया गया है । प्रहरी के अनुसार, गिरफ्तार की गई दोनों चीनी महिलाएँ हैं । वे कैथे पैसिफिक एयरलाइंस की उड़ान से बीती रात काठमांडू पहुँची थीं ।इस मामले में विस्तृत जानकारी आना अभी बाकी है ।

