Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अवसर दें तो क्षमता भी दिखेगी

 

मंजु अंसारी, नेतृ
संघीय समाजवादी फोरम
जिस देश में सिर्फ २५ प्रतिशत समुदाय ही राज करता हो उस देश में किसी भी अधिकार को पाने की आम जनता क्या कल्पना कर सकती है । उसमें

मंजु अंसारी, नेतृ संघीय समाजवादी फोरम
मंजु अंसारी, नेतृ
संघीय समाजवादी फोरम

भी महिलाओं के लिए बात करें तो वह तो पूरी तरह से वर्तमान संविधान में हाशिए पर है । मैं हमेशा से महिला के हक में आरक्षण की बात करती आई हूँ । जिसे यह राज्य आज तक नहीं दे पाया । आगे वो महिला ही आती हैं जो समृद्ध हैं और किसी राजनेता के घर से आती हैं । कहा जाता है कि महिला सक्षम नहीं हैं । आप अवसर तो दें तभी वो अपनी क्षमता भी दिखा पाएगी । अवसर नहीं देंगे तो आप कैसे जानेंगे कि उनमें क्षमता है या नहीं । यह संविधान सिर्फ २५ प्रतिशत के लिए बना है और जब तक ७५ प्रतिशत को समेटा नहीं जाएगा तब तक इस संविधान को कार्यान्वित नहीं किया जा सकता है । मेरा व्यक्तिगत तौर से यह मानना है कि इस संविधान ने महिलाओं के हक में कुछ दिया ही नहीं है बल्कि जो प्राप्त था उसे भी छीन लिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.