Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सावधान ! टमाटर में घातक कीडा का प्रकोप

 

विजेता चौधरी, काठमाण्डू, आसाढ १ |  कीडा से प्रभावित टमाटर जहाँ तक उपभोग न करने की बैज्ञानिकों की सलाह

tomato

नेपाल कृषि अनुशंधान परिषद ने टमाटर में घातक कीडा का प्रकोप लगने की बात बताई है । विदेश से भारत होते हुए नेपाल मे फैलती जा रही उक्त कीडा का प्रभाव नेपाल के ५ जिलों में अब तक फैल चुका है ।
अवोसोल्युटा (टीयूटीए एबीएसयूएलयूटीए) वैज्ञानिक नाम के उक्त कीडा ने टमाटर की खेती को विश्वभर ही तहस–नहस करने की बात वैज्ञानिक बताते हैं । उक्त कीडा ने दक्षिण अमेरिका, अफ्रिका, इटली लगायत के बहुत से देश में टमाटर खेती को ध्वंश करने की बात सामने आई है ।
उक्त कीडा का प्रभाव पिछले समय भारत के महाराष्ट्र व कर्णाटक के विभिन्न क्षेत्र में महामारी के रुप में फैली हुई थी । नेपाल कृषि अनुशंधान परिषद नार्क के किट विज्ञान महाशाखा के प्रमुख प्रेमनिधि शर्मा ने बताया भारत के महाराष्ट्र व कर्नाटक से राजधानी आसपास के क्षेत्र में तरकारी आयात होने के कारण विभिन्न कन्टेनर के साथ उक्त किरा उपत्यका तथा आसपास के क्षेत्र में आने का अनुमान किया गया है ।
शर्मा ने बताया जेठ महीने में परिषद द्धारा टमाटर में लगे कीडा का अध्ययन के क्रम में उपत्यका के काठमाण्डू, ललितपुर, भक्तपुर, धादिगं, नुवाकोट तथा काभ्रे जिला में उक्त कीरा का प्रकोप पाया गया है ।
नर्सरी में लगाई गई बीज से ही उक्त कीडा का प्रकोप फैलने की बात अध्ययन से सामने आई है । नार्क ने कीडा का नमुना संकलन कर अध्ययन के लिए नया दिल्ली स्थित इन्डियन एग्रिकल्चर रिसर्च इन्सटीच्युट में भेजी गई है बताया ।
किट विज्ञान महाशाखा ने बताया उक्त कीडा लगने से टमाटर के डांट तथा फल में काला मल (दिशा) जैसा दिखता है । पात का हरा भाग कीडा के खाने के बाद पात के बीच भाग तथा चारों तरफ पीला जैसे दिखाई पडता है । टमाटर में टहनी के भाग में छोटे तथा बडे सडे हुए छेद दिखना भी उक्त कीडा के लगने का लक्षण है ।
नार्क बताती है कीडा के विषय में अध्ययन अभी भी जारी है । उक्त कीडा को दीर्घकालीन रुप में नियन्त्रण करने में समय लगेगा इस लिए किसानों को क्लोराइनट्रानिलिप्रोल तथा स्पाइनोसैड नामक दो प्रकार की विषादी प्रभावित पौधे में डालने से तत्काल के लिए कीडा नष्ट होने की बात शर्मा बताते हैं । उन्हों ने दीर्घकालीन उपाय के लिए हम बैज्ञानिक निरन्तर लगे है । उन्हों ने कीडा से प्रभावित टमाटर सकभर उपभोग न करने की सलाह भी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com