Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैंकिंग एकाधिकार के प्रणाली को अन्त करने की मांग

 

१६ जून, काठमाण्डू

नेपाल के वित्तीय संस्था कर्मचारी संघ ने एक आयोजना “प्रस्तावित बैंक तथा वित्तीय संस्था संबंधी नियम और हमारा सरोकार” में बताया कि बैंक के विकास से ही देश का विकास होगा । सभासद रामहरि खतिवड़ा नें बताया कि देश को बचाने के लिए बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे एकाधिकार को समाप्त करना होगा । नेपाल राष्ट्र बैंक के पूर्व गवर्नर डा. तिलक रावल ने बैंकिंग क्षेत्र में सुधार के लिए व विकास के लिए सरकार, बैंकिंग क्षेत्र तथा जनता का सामूहिक प्रयास होना बताया है । राष्ट्र बैंक के पूर्व कार्यकारी निर्देशक भाष्कर मणी ज्ञावाली ने बताया कि बैंक में सिर्फ बड़े लगानीकर्ताओं का अधिकार नही होना चाहिए । बैंक के अध्यक्ष डा. रवीन्द्र प्रसाद पौडेल के अनुसार संस्था को यदि सुशासित तरीके से चलाया जाए तो ही वित्तीय संस्थाओं का हित हो सकता है । यू एन इन्टरनेशनल के प्रतिनिधी राजेन्द्रप्रसाद आचार्य, नेपाल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रतिनिधि महेन्द्र प्रसाद यादव का कहना है कि संस्था संबंधी नियम में परिवर्तन करने के लिए दिये गये प्रस्ताव में कोई ठोस तथ्य नही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com