Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन सूत्रीय समझौता ही संविधान कार्यान्वयन का आधार: पराजुली

 

shobhakar parajuli_himalini

काठमांडू, ४ अगस्त । नेपाली कांग्रेस के नेता एवं राजनीतिक विश्लेषक शोभाकर पराजुली ने बताया है कि नेपाली कांग्रेस, नेकपा माओवादी केन्द्र और मधेशी मोर्चा एवं संघीय लोकतान्त्रिक गठबन्धन के बीच किया गया तीन सूत्रीय समझौता जल्द से जल्द कार्यन्वयन होना चाहिए ।

उनका मानना है कि जितनी जल्दी तीन सूत्रीय समझौता कार्यान्वयन होगा, उतनी ही जल्दी देश राजनीतिक अस्थिरता से मुक्त होगा और संविधान पूर्ण कार्यान्वयन हो पाएगा । हिमालिनी से हुई बातचित में उन्होंने कहा– ‘तीन सूत्रीय समझौता ही ऐसा सम्झौता है, जिसके चलते संविधान की पूर्ण स्वीकारोक्ति हुई है, अब इसका जल्द से जल्द कार्यान्वयन हो जाना चाहिए ।’
नेता पराजुली का मनना है कि वर्तमान सरकार में मधेशी मोर्चे की सहभागिता भी इसी तीन सूत्रीय समझौते के कार्यान्वयन पर निर्धारित है । वर्तमान सरकार में मधेशी मोर्चा क्यों नहीं आ रहा है ? इस प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा– ‘विगत में मोर्चा के साथ जो समझौता हुआ था, वह कार्यान्वयन नहीं हो पाया है । इसीलिए वे लोग सशंकित है और चाहते हैं कि तीन सूत्रीय समझौता कार्यान्वयन का वातावरण निर्माण हो, उसके बाद ही सरकार में शामिल होगें ।’

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

नेता पराजुली का कहना है कि मधेशी मोर्चा ने जो मांग आगे लायी है, उसका सम्बोधन होना चाहिए और निर्विवाद रुप से समस्या का समाधान होना चाहिए । उनका मनना है कि जनजीविका से जुड़े हुए मधेशियों की अधिकांश मांग जायज है । लेकिन संघीय राज्य की सीमांकन सम्बन्धी प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होने कहा– ‘सीमांकन इस ढंग से होना चाहिए, जिसके चलते कोई दूसरा समुदाय उसके विरोध में नहीं उतर आए ।’

यह भी पढें   नेपाल पर चीन का दबाव: तिब्बत-ताइवान गतिविधियों को लेकर काठमांडू से ‘स्पष्ट आश्वासन’ की मांग

पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ नेतृत्व की वर्तमान सरकार में पूर्णत योग्य और क्षमतावान व्यक्तियों का चयन होना चाहिए, ऐसी मान्यता रखते हुए नेता पराजुली आगे कहते हैं कि समावेशी, समानुपातिक प्रतिनिधित्व के साथ–साथ नये लोगों को भी अवसर देना बेहतर होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed