Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जलाभिषेक के लिए उमड़ा जनसैलाब, हजारों शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

 

विनोदकुमार विश्वकर्मा ‘विमल’, काठमांडू, २२ अगस्त | हर–हर महादेव के जयकार से गुञ्जते रहे शिवालय

बाबा पशुपतिनाथ मन्दिर में चौथे सोमबार के अवसर पर आस्था का जनसैलाव उमड पड़ा । श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मन्दिर समिती ने दो बजे रात्रि को ही प्रथम पूजा सम्पन कराने के बाद पट को श्रधालुओं के जलाभिषेक के लिए खोल दिया । भीड़ का आलम यह था की मन्दिर की ओर आने वाली हर सड़क व गली केसरिया रंग से पट गई थी । हाथ में गंगाजल लिए कतार में लगे महिला–पुरुष लगातार बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है, का जयकार लगा रहे थे । इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा ।

यह भी पढें   धरान में अग्रकुलमाता महारानी माधवीजी की 5147वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाई गई

shiv

पशुपतिनाथ मन्दिर में जल चढ़ानेके लिए श्रधालुओं का जत्था रविवार की संध्या से ही निकलना प्रारम्भ हो गया था । सुन्दरीजल से जल लेकर डीजे के धुन पर केसरिया परिधान में नाचाते झूमते कांवारियों के वाहनो का जत्था दिन भर एक एक कर मन्दिर परिसर में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा । नेपाल व भारत के कोने कोने से आए शिव भक्तों का जलाभिषेक कर इच्छा की पूर्ति की कामना की ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 17 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कडी व्यवस्था की गई थी । प्रवेश व निकाश द्वार पर दर्जनों की सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था की गयी थी । प्रवेश व निकास द्वार पर दर्जनों पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल लगाए गए थे । श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गई कि कतारबद्ध करने व भीड़ को नियन्त्रित करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी । इसी अवसर पर कांवरियों की सेवा में जगह–जगह सेवा शिविर भी लगाए गए थे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

पशुपतिनाथ मन्दिर पर सालों भर पूजा–अर्चना तो होती रहती है । लेकिन, सावन की अन्तिम सोमबारी को भारी संख्या में भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *