वीरगंज मे हिन्दु स्वयंसेवक संघ द्वारा व्हील चेयर बितरण
.धनजीव मिश्रा,वीरगन्ज १० भाद्र | हिन्दु स्वयंसेवक संघ नेपाल ने नारायणी उपक्षेत्रिय अस्पताल वीरगन्ज मे २ थान मलेसियन व्हील चेयर हस्तान्तरण किया है । अपांग हुए व्यक्तियो के सहयोगार्थ संघ ने अस्पताल को व्हील चेयर उपलब्ध कराई है ।

संघ ने एक कार्यक्रम का आयोजना करके वीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष एव उद्योगि अशोक बैद्य के मार्फत ४९ हजार लागत की २ थान व्हील चेयर अस्पताल के निमित मेसु अतुलेश चौरसिया को हस्तान्तरण कराई है ।
हस्तान्तरण कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बैद्य ने वीरगन्ज १९ नगवा गणेश टोल के मनोज ठाकुर को भी एकथान व्हील चेयर प्रदान किये है । पूर्व अध्यक्ष बैध ने बताया कि आर्थिक अभाव के कारण अपांग जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह व्हील चेयर अत्यन्त लाभदायक साबित होगा । बैध ने अगामी दिन मे भी अस्पताल के विकास और गरिब निमुखा परिवार के लिए सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई है ।
हिन्दु स्वयंसेवक संघ ने अभी तक नेपाल के विभिन्न ४५ जिल्ला के करीब ४ सय अपांग व्यक्तियो के लिए ४ सय मलेसियन व्हील येचर उपलब्ध कराई है ऐसा संघके सदस्य रंजित साह ने जानकारी दिया है ।

