Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में राजा बीरेन्द्र की सालिक जबरदस्ती पुनःस्थापित किया गया

 

पवन जयसवाल , नेपालगंज, १ सेप्टेम्बर | बाके जिला के नेपालगन्ज के मुख्य चौक धम्वोझी में पूर्वराजा वीरेन्द्र की सालिक को पुन: भादौं १६ गते को स्थापित किया गया है ।

pp2
हिन्दूवादी और राजावादी समूह ने तत्कालीन राजा वीरेन्द्र की सालिक को एकवार फिर से रख दिया है । सालिक रखते क्रम में प्रहरी से कुछ देर तक झड्प भी हुई थी । २०६२–०६३ के जनआन्दोलन के क्रम में उस जगह रहे राजा बीरेन्द्र की सालिक हटाकर नेपाली झण्डा रखा गया था ।

यह भी पढें   वरिष्ठ पत्रकार युवराज गौतम का निधन

p1

राष्ट्रवादी युवा समूह के राष्ट्रीय झण्डा लेकर आये युवाओं ने बोरा में लेकर आये पूर्वराजा वीरेन्द्र का अर्धकद की सालिक भी लायें थे लेकिन प्रहरी को यह पता नही चला  । युवाओं द्वारा चौक पर झण्डा के साथ सालिक रखते समय प्रहरी ने पहले उसको रोका उसी क्रम में झड्प भी हुई थी । झडप के बीच भी युवाओं ने राजा वीरेन्द्र के अर्ध कद की सालिक रख ही दिया । वे लोग ‘म राष्ट्रवादी हु“’ लीखा हुआ टिसर्ट लगाये थे । उस समूह में राप्रपा नेपाल, शिव सेना के नेता कार्यकर्ता भी थे प्रहरी ने जानकारी दी है । राजा का सालिक अनावरण करने के बाद दूसरे पक्ष द्वारा अवरोध होने की आशंका में सुबह से ही उस क्षेत्र में व्यापक सुरक्षाकर्मी परिचालन किया गया है बाके जिला कार्यालय के प्रहरी प्रमुख टेकप्रसाद राई ने जानकारी दी है ।
२०६२–०६३ के जनआन्दोलन के पहले बीरेन्द्र चौक ही था लेकिन उसके बाद उसको धम्बोझी चौक रक्खा गया ।

यह भी पढें   मोदी और शी ने पुतिन से रूस–यूक्रेन युद्ध रोकने का रखा प्रस्ताव

pp3

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com