Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तुर्की में क्रेजी फैन ने शाहरुख के सिर पर किया वार

 

 

srk-20_2016920_1720_20_09_2016बॉलीवुड स्टार्स को देश में ही नहीं विदेशों में भी कई ‘क्रेजी फैन्स’ का सामना करना पड़ता है। कई बार ये फैन्स कुछ ऐसी हरकत कर जाते हैं, जिससे फिल्म स्टार्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। हाल ही में शाहरुख खान के साथ भी एक ऐसी ही घटना हुई, जिसके बाद उन्होंने आपा खो दिया।

शाहरुख खान पिछले दिनों तुर्की दौरे पर थे। यहां उनके ढेरों फैन्स मौजूद थे। कई फैन्स उनसे हाथ मिलाना चाहते थे। कुछ उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे। लेकिन इस दौरान एक शख्स घात लगाए शाहरुख का इंतजार कर रहा था। शाहरुख जैसे ही भीड़ में खड़े इस शख्स के सामने से गुजरे वैसे ही इसने हाथ छोड़ दिया। यह देख वहां मौजूद शाहरुख की सुरक्षा में तैनात गार्ड भी हैरान रह गए

इस क्रेजी फैन ने शाहरुख के सिर पर वार किया। शाहरुख को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके साथ यहां ऐसा हो सकता है। लेकिन इस हमले पर शाहरुख तुरंत हरकत में आए और इस शख्स को मारने के लिए अपना हाथ उठाया, लेकिन फिर रुक गए। शायद शाहरुख अपना मूड खराब नहीं करना चाहते थे, इसलिए वहां से आगे बढ़ गए। इसके बाद उन्होंने अपने कुछ फैन्स के साथ फोटो भी खिंचवाए।

शाहरुख के साथ हुई इस अप्रिय घटना का पूरा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इसमें शाहरुख के साथ मिसबिहेव होते हुए साफ देखा जा सकता है। हालांकि यह पहला मौका नहीं होगा, जब शाहरुख का किसी ऐसे शख्स से सामना हुआ हो। बड़े-बड़े स्टार्स के साथ ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं…!

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com