Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार में दैनिक भास्कर के पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह की गोली मारकर हत्या

 

dharmendra-1

 

 

*पटना {बिहार} मधुरेश* १२, नवम्बर | बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर पत्रकार भी अपराधियों के निशाने पर हैं। आयेदिन पत्रकार अपराधियों की गोली के शिकार हो रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार राज्य के सासाराम का है, जहां अपराधियों ने गोली मारकर एक पत्रकार की हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सासाराम में दैनिक भास्कर के पत्रकार धर्मेंद्र सिंह को अज्ञात अपराधियों ने अमरा तालाब के पास गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि शनिवार को सुबह वे अपने घर के समीप स्थित चाय दुकान पर खड़े थे तभी बाइक से आये अपराधियों ने उनके सीने में फायर झोंक दी। उनके सीने में तीन गोली लगी। इसके बाद अपराधी भाग निकले। बुरी तरह से घायल पत्रकार की मौत बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई । पत्रकार पर हुई फायरिंग की यह खबर सासाराम समेत पूरे बिहार में फैल गयी। भारी संख्या में लोग उनके घर पर जूट गये। सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई है। अॉल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन ने पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह हत्याकांड की कड़ी निंदा की है।

यह भी पढें   देशहित में बेहद जरूरी है ग्रेट निकोबार परियोजना : डॉ करुणाशंकर उपाध्याय

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा ने तुरंत सूबे के मुख्ययंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी पीके ठाकुर से बात कर पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं मुआवजा देने एवं बिहार में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा है कि अगर बारह घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरु किया जाएगा। हत्याकांड की निंदा करने वालों में एसोसिएशन के निरव समदर्शी,शकिल अहमद, शैलेन्द्र कुमार, अनिशुल वारा, मधुरेश प्रियदर्शी, रंजन सिंह, रजनीश सिंह एवं अक्षय झा समेत अन्य पत्रकार शामिल हैं। सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार सरकार ने पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह हत्याकांड की जांच एवं अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी के लिए एस आई टी का गठन किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *