Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोल्टी होटल की स्वर्णजयंती

 

काठमांडू, अगहन १० ।

solty
सोल्टी होटल लिमिटेड द्वारा संचालित फाइव स्टर होटल सोल्टी क्राउन प्लाजा ने ५० वर्ष पूरा किया है । इसी अवसर पर काठमांडू के सोल्टीमोड मे संचालित सोल्टी होटल में एक भव्य समारोह के बीच स्वर्णजयंती आयोजित की गई ।
होटल संघ नेपाल के अध्यक्ष अमरमान शाक्य, टान के अध्यक्ष चन्द्रप्रसाद रिजाल, नाटा के उपाध्यक्ष डीके शर्मा, पाटा नेपाल चैप्टर के अध्यक्ष सुमन पांडेय ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम का उद्घाटन किये । मौके पर होटल के मानार्थ अध्यक्ष प्रभाकर शमशेर राणा ने होटल का एक नवीन लॉगोग्राम सार्वजनिक किया ।
सोल्टी के स्वामित्व में नेपालगंज और पोखरा में दो भेंचरों की स्थापना करने की जानकारी भी कार्यक्रम में दी गयी ।
राजा त्रिभुवन के सुपुत्र हिमालय वीरविक्रम शाह एवं उनकी पत्नी प्रिन्सेप राज्यलक्ष्मी देवी शाह ने १० अगहन, २०२३ साल में उक्त होटल की स्थापना की थीं । और राजा महेन्द्र ने होटल के उद्घाटन किये थे । इस होटल की कुल पूँजी २३ अरब है । अभी होटल के ३१ प्रतिशत शेयर होल्डर सर्वसाधारण और ४० प्रतिशत सोल्टी इन्टरप्राइजेज प्रालि के हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com