१२ हजार भूकम्प प्रभावित द्वारा पुनर्निर्माण का कार्य शुरु
बिनोद कुमार विश्वकर्मा ‘विमल ‘
काठमांडू ,अगहन १२

१२ हजार भूकम्प पीडितो ने पुनर्निर्माण के कार्य शुरु किए हैं | भूकम्प अति प्रभावित ११ जिलों के ५ लाख ३१ हजार भूकम्प पीडितों में से ११ हजार ९८९ लोगों ने घर निर्माण के कार्य शुरु किए हैं | शहरी विकास मन्त्रालय के केन्द्रीय आयोजना कार्यान्वयन इकाई के अनुसार अति प्रभावित जिलों में पुनर्निर्माण का कार्य शुरु किया गया हैं | इन जिलों में विस्तृत रुप से सर्वे भी किया गया था | और सिन्धुपाल्चोक ,काभ्रे , गोरखा , रामेछाप , मकवानपुर, ओखलढुङ्गा और रसुवा जिलों से दूसरी किस्तों के अनुदान के लिए आवेदन देने की मांग भी की गई हैं |
संघीय मामला तथा स्थानीय विकास मन्त्रालय के अनुसार अभी तक ४ लाख ७० हजार ५२४ भूकम्प पीडितों के साथ अनुदान समझौता हो गया हैं और ४ लाख ३२ हजार ७३८ पीडितों को प्रथम किस्त का अनुदान राशि भी बैंक के खाते में जमा कर दी गई हैं | वर्तमान सरकार ने भूकम्प पीडितों को ३ किस्तों मे ३ लाख राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की थी | इसी के तहत प्रधीकरण ने अनुदान कार्य-विधि को संशोधित कर स्वीकृति हेतु मन्त्रिपरिषद मे भेज दिया हैं | नयी घोषणा के अनुसार प्रथम किस्त में ५० हजार , दूसरी किस्तों में १ लाख ५० हजार और तीसरी किस्तों में १ लाख राशि दी जायेगी |
जिला
१ . सिन्धुपाल्चोक
२ . धादिङ्ग
३ . काभ्रे
४ . नुवाकोट
५ . गोरखा
६ . दोलखा
७ रामेछाप
८ . सिन्धुली
९ . मकवानपुर
१०. ओखलढुङ्गा
११. रसुवा
.

