Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जन शताब्दी ट्रेन में मिला 35 लाख रुपयों से भरा बैग, मालिक को खोज रही पुलिस

 

fake note
*पटना.मधुरेश*- बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) की एक बोगी से मंगलवार रात 35 लाख रुपये नकद और 14 बोतल विदेशी शराब बरामद की। हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

गया राजकीय रेल पुलिस थाना के प्रभारी परशुराम सिंह ने बुधवार को बताया कि ट्रेन में औचक छापेमारी की गई और सभी बोगियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बोगी संख्या डी-10 में एक लावारिस बैग पर नजर पड़ी। पुलिस ने सभी यात्रियों से बैग के विषय में पूछा, परंतु किसी यात्री ने इस पर दावा नहीं किया।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला ने राष्ट्रपति पौडेल को सौंपा पदभार का प्रमाणपत्र

जब बैग खोला गया तब उनमें से 500 रुपये के 70 बंडल यानी 35 लाख रुपये और 14 बोतल शराब बरामद किए गए। बरामद सभी 500 रुपये के नोट पुराने हैं। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और आयकर विभाग को दी गई है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

गौरतलब है कि पटना हवाई अड्डा से एक दिसंबर को 1.20 करोड़ रुपये के साथ दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com