Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली पर आधारित रातो सूर्य का निर्माण

 

 

२९ मंसिर,

काठमाडौं ।oli

एमाले अध्यक्ष एवं पूर्वप्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली पर आधारित चलचित्र का निर्माण हो रहा है । ‘रातो सूर्य’ नामक चलचित्र में ओली  स्वयं नायक की भूमिका निर्वाह करेंगे ।

दिपेन्द्र प्रसाद दाहाल के निर्देशन में बनी उक्त चलचित्र में ओली के बाल्यकाल से ६५ वर्ष की अवधि को प्रस्तुत किया गया है । । निर्देशक दहाल के अनुसार ओली का १६ से ४५ वर्ष की भूमिका कलाकार अनुपम शर्मा ने निर्वाह किया है ।

४५ वर्ष से ६५ वर्ष तक की भुमिका ओली खुद निर्वाह करेंगे । निदेंशक दहाल के अनुसार इस भूमिका को निर्वाह करने के लिए उन्हें पारिश्रमिक भी दी जाएगी ।

दाहाल और शर्मा ने विगत पाँच वर्ष से ओली के रहन सहन, अंदाज का अध्ययन किया है ।
निर्देशक दाहाल के अनुसार ओली १० दिन सुटिङ करेंगे । उनका सभी सुटिङ काठमाडौं में होगा । १० दिन के सुटिङ के लिए उनसे समय माँगा गया हे जिसमें वो सकारात्मक हैं ।

झापा के सुखानी काण्ड के उपर ‘सुखानी’, बीपी कोईराला पर आधारित वृत्तचित्र, फिचर फिल्म ‘रिलेशन’लगायत बनाने वाले दाहाल ने कहा कि ओली अभिनीत चलचित्र राष्ट्र को एकता में बाँधने वाली भूमिका करेंगे । ‘यह केबल ब्यक्ति प्रशंसा के लिए नहीं है बल्कि, राष्ट्र को कैसे एकता में बाँधा जा सकता है यह संदेश भी प्रसारित होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com