Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बढ़ रही है नेपाल में विप्रो उत्पादित समानों की मांग : वरुण कुमार

 

 बिजनेश मैनेजर वरुण कुमार ने बताया कि ‘विप्रो एशिया के मुख्य उत्पादनकर्ता कंपनी है । सन्तुर और ग्लोकोविटा जो भारत के लोकप्रिय ब्रांड है । ‘एनसेन्ट्योर’ और ‘रोमानो’ ब्रांड का बाजार भी एशिया में सबसे आगे है । नेपाल में भी ‘एनसेन्ट्योर’ और ‘रामोनो’ ब्रांड का लॉन्च हो चुका है । नेपाल में विप्रो का ‘एनसेन्ट्योर’ सबसे अधिक लोकप्रिय ब्रांड है ।

बिजनेश मैनेजर बरुण कुमार


काठमांडू,१५ दिसिम्बर | नेपाली बाजार में विप्रो (WIPRO) कंपनी द्वारा उत्पादित सामानों की मांग बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है । सन्तुर साबुन, बॉडी लोशन, ग्लूकोविटा एवं ग्लूकोविटा बोल्ट्स पाउडर, ड्योडोरेन्ट्स स्प्रे, टलकॉम पाउडर, परफ्युम्स, शॉबर जेल्स और साबुन आदि विप्रो द्वारा उत्पादित चीजें हैं ।

विप्रो (WIPRO) द्वारा उत्पादित कॉस्मिेटिक्स एवं अन्य चीजें किफायती मूल्य में नेपाल के हर शहरों में आसानी से पायी जाती है ।
उपभोक्ताओं की मांग पूर्ति हेतु विश्व के ५० से अधिक मुल्कों में, विशेषकर एशिया व मध्य एशिया में विप्रो कंपनी की मौजूदगी है । और ३० से अधिक आधिकारिक ब्रांड बनाने और विक्री करने में भी एशिया व मध्य एशिया में अन्य कंपनियों की तुलना में सबसे आगे है । ‘यार्डले’ भी विप्रो समकक्ष एक हिस्सा है, जिसकी मांग ४० से अधिक मुल्कों में है ।
विप्रो सन्तुर साबुन, ‘बाँडी लोशन, ग्लूकोविटा, टलकॉम पाउडर, एवं परफ्युम्स उत्पादन करनेवाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी है । सन् २००३ से यह कंपनी नेपाल में अपना व्यापार बढ़ा रही है । सिंगापुर में सन् २००७ से आजतक अपना व्यापार बढ़ाता आ रहा है । इनके अतिरिक्त मलेसिया, इंडोनेसिया, वियतनाम, चीन एवं एशिया के मध्य पूर्व बाजार में भी यह कंपनी बहुत तेजी के साथ उपभोक्ताओं की मांग पूर्ति हेतु पहुँच बढ़ा रही है । अपनी घोषणा के तहत विप्रो ने चीन के एफएमसीजी कंपनी ‘जांगशन मा एर डेली प्रोडक्ट्स लिमिटेड’ द्वारा उत्पादित सामनों की प्राप्ति हेतु सिंगापुर में एक शाखा की स्थापना भी की है ।
 अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनी विप्रो (WIPRO) के बिजनेश मैनेजर वरुण कुमार ने बताया कि ‘विप्रो एशिया के मुख्य उत्पादनकर्ता कंपनी है । सन्तुर और ग्लोकोविटा एनसेन्ट्योर जो भारत के लोकप्रिय ब्रांड है | नेपाल में  इसकी मार्केटिंग दयाल ट्रेडिंग के अन्तर्गत आते हैं । यार्डले की मार्केटिंग भिजन इंटरनेश्नल के अन्तर्गत है | ‘एनसेन्ट्योर’ और ‘रोमानो’ ब्रांड का बाजार भी एशिया में सबसे आगे है । नेपाल में भी ‘एनसेन्ट्योर’ और ‘रामोनो’ ब्रांड का लॉन्च हो चुका है । नेपाल में विप्रो का ‘एनसेन्ट्योर’ सबसे अधिक लोकप्रिय ब्रांड है । इसके साथ–साथ ५० से अधिक मुल्कों में इसकी विक्री होती है ।’
उन्होंने कहा कि विप्रो अपने उत्पादित सामानों की गुणवत्ता में विश्वास करती है । विप्रो के हर सामान नेपाल में किफायती मूल्य में मिल जाती है । आए दिनों में नेपाल के उपभोक्ताओं की मांगें पूर्ति हेतु विप्रो प्रयत्नशील है । विनोदकुमार विश्वकर्मा ‘विमल’,

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com