Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नोटबंदी के दौर में बीजेपी ने खरीदी सैकड़ों मोटरसाकिल

 

img-20161216-wa0003

*गोरखपुर.मधुरेश* ~ १७ दिसिम्बर | नोटबंदी के बाद जहां आमजन पाई-पाई के लिए परेशान हैं वहीं उत्तरप्रदेश राज्य के प्रमुख शहर गोरखपुर क्षेत्र में करीब ढाई सौ बाइक खरीद कर भाजपा एक नये राजनैतिक बवंडर में उलझ गयी है। बाइक खरीद मामले में पार्टी विथ डिफरेंस में फंसती दिख रही है। एक तरफ जहां पार्टी का स्थानीय नेतृत्व किसी प्रकार की खरीदारी से अनभिज्ञता जता रहा वहीं दूसरी तरफ इन बाइक्स का रजिस्ट्रेशन बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय बेनीगंज के नाम पर नेतृत्व को कटघरे में खड़ा कर रहा है। हद तो यह कि जिस एजेंसी ने डिलीवरी दी है उससे जुड़े एक जिम्मेदार व्यक्ति के अनुसार बाइक कंपनी के निर्देश पर गाड़ियां दी गई हैं।

यह भी पढें   नेपाल–भारत व्यापार और पारगमन पर दो दिवसीय बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

यहां बता दें कि गोरखपुर के शाहपुर स्थित एक एजेंसी से टीवीएस कंपनी की 248 बाइक्स बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय बेनीगंज के पते पर बेचीं गई है। इन गाड़ियों का कई खेप में रजिस्ट्रेशन भी किया गया है। सफ़ेद रंग की इन गाड़ियों पर बीजेपी के स्टीकर लगे हैं और इनको खोराबार इलाके में भाजपा से जुड़े एक व्यक्ति की ज़मीन पर टेंट लगा रखा गया है।
इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है। 188 बाइक्स का नंबर मिल चुका है जबकि बाकी की प्रक्रिया में है। बल्क में खरीदी गई इन गाड़ियों में एक गाड़ी की कीमत 37105 रुपये पड़ी है और रजिस्ट्रेशन 2668 रुपये में हुआ है। बीमा भी इनका करा दिया गया है। कुल मिलाकर एक बाइक पर करीब 42 हज़ार रुपये खर्च किए गये हैं।
हालांकि, एजेंसी अभी यह स्पष्ट नहीं कर पा रही कि उसको भुगतान मिला है कि नहीं। ज़िम्मेदार सूत्र यह जरूर इशारा करते हैं कि कंपनी के निर्देश पर एजेंसी ने बाइक बेचीं है। भुगतान शायद कंपनी को सीधे दे दिया गया है।

यह भी पढें   दीपक की लौ और हमारी सांस्कृतिक संवेदना : - डॉ. सत्यवान सौरभ

बहरहाल, नोटबंदी के पहले ज़मीन खरीद पर चर्चा में आई देश की प्रमुख पार्टी भाजपा एक बार फिर बाइक खरीद को लेकर चर्चा में है।देखना यह है कि इस बार सफाई में पार्टी के नेतागण कौन सा पैंतरा अपनाते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com