भारत-नेपाल सीमा पर32 करोड़ के नए नोट जब्त
नोटबंदी के बाद बिहार में आयकर विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। खबर है कि आयकर विभाग ने भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल से 32 करोड़ के नए नोटों की एक बड़ी खेप जब्त की है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नोटों की अवैध आवाजाही की सूचना के बाद आयकर विभाग की एक विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए रक्सौल से छह किलो सोना, चार किलो चांदी और करीब 32 करोड़ के नए नोट जब्त किए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। कहा जा रहा है कि रकम इतनी बड़ी है कि विभाग के अधिकारी भी कुछ बताने से पहले बहुत कुछ जानना चाहते हैं।
यही वजह है कि जब्ती के संबंध में जब स्थानीय पुलिस और आयकर विभाग से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। पूर्वी चंपारण के एसपी जीतेंद्र राणा और आयकर विभाग के हेडक्वार्टर विजिलेंस एनके खल्को ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

अमर उजाला से