Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लिबर्टी ऑफ स्टेच्यू से भी बडी होगी शिवाजी की प्रतिमा

 

 मुम्बई, 24 दिसंबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार  को महराष्ट्र में होंगे। वह वहां कुछ योजनाओं का शीलान्यास करने के लिए जा रहे हैं। जिसमें मुंबई ट्रांसहॉर्बर लिंक, मेट्रो 2B,मेट्रो-4, दो फ्लाईओवर और एक दूसरी सड़क का शीलान्यास शामिल है।

shivaji

लेकिन सबकी निगाहें शिवाजी की प्रतिमा के भूमिपूजन पर होंगी। मोदी और राज्य की बीजेपी गठबंधन सरकार ने मराठा सेनानी शिवाजी की विशाल प्रतिमा बनवाने के बारे में विचार किया है। यह प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी बड़ी होने वाली है। उसकी लंबाई 210 मीटर होगी। उसे अरब सागर के बीच में बनाए जाने की बात कही जा रही है। जिसके लिए 16 हेक्टेयर की जमीन भी ले ली गई है। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, उस प्रतिमा को बनाने का कुल खर्च 3,600 करोड़ रुपए आने वाला है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *