Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमालिनी मीडिया कर्मी लिलानाथ गौतम को ‘इण्डो–नेपाल समरसता अवार्ड’

 

lla-2a
काठमांडू, दिसंबर २७ । अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच, जयपुर, राजस्थान द्वारा हिमालिनी पत्रिका व हिमालिनी डटकम  ऑनलाइन पत्रिका के मीडिया कर्मी लिलानाथ गौतम को ‘इण्डो–नेपाल समरसता अवार्ड’ से सम्मानित किया गया ।
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच, जयपुर, राजस्थान द्वारा २६ दिसंबर को काठमांडू स्थित रसियन कल्चर सेन्टर के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह के बीच हिंदी सेवा और लेखन के लिए उन्हें यह सम्मान मुख्य अतिथि सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र महतो, अतिथित्रय जापान के लिए पूर्व नेपाली राजदूत विष्णुहरि नेपाल, प्रेस काउंसिल नेपाल के अध्यक्ष वोर्णबहादुर कार्की के हाथों द्वारा प्रदान किया गया । सम्मानित मीडिया कर्मी को प्रमाण–पत्र व मेडल सहित शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।

यह भी पढें   पाँच वर्षों के भीतर छह राष्ट्रीय गौरव की सिंचाई परियोजनाएँ पूरी करने की तैयारी

lila-3
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक महावीर प्रसाद टोरड़ी की अध्यक्षता में आयोजित ‘भारत–नेपाल सांस्कृतिक समन्वय संगोष्ठी’ में राजस्थान सरकार के मंत्री हरिश कुमावत, नेपाल के इतिहासविद् प्रा.डॉ. सुरेन्द्र के.सी., हिमालिनी के प्रबन्ध निदेशक सच्चिदानन्द मिश्र, नेपाल–भारत के शिष्टमण्डल, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि व मीडिया कर्मी भी मौजदू थे । संगोष्ठी का संचालन विनोदकुमार विश्वकर्मा ने किया तथा आभार ज्ञापन महावीर प्रसाद टोरड़ी ने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com