मधेस को भी मिलाकर ले जाना कांग्रेस का दायित्व : देउवा
३ माघ, पोखरा ।

नेपाली कांग्रेस के सभापति एवम् पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने बताया है कि मधेश को भी मिलाकर ले जाना कांग्रेस का दायित्व हैं । नेपाली कांग्रेस कास्की द्वारा आज पोखरा में आयोजित कार्यकर्ता भेटघाट में देउवा ने कहा ुपहाडी और मधेशी जनता के बीच लड़ाई लगाने का षड्यन्त्र हो रहा हैं । उन्होंने कहा कि हिमाल, पहाड और तराई बीच की एकता देश के लिए आवश्यक हैं ।
संविधान संशोधन में आगे लाए गए प्रदेश सीमाङ्कन के विषय में पूर्व ही नेपाली कांग्रेस के सभापति सुशील कोइराला और केपी ओली बीच हुआ हस्ताक्षर के विषयों को उल्लेख करते हुए देउवा ने अभी उसी अवधारणा को आगे बढ़ाने की बात कहीं ।
संविधान का सफल कार्यान्वयन और देश में सङ्घीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र संस्थागत करने हेतु ३ तह के निर्वाचन में नेपाली कांग्रेस को जीत हासिल करना आवश्यक होने की बात बताया,और उसके लिए पार्टी के अन्दर ही आन्तरिक एकता कायम करके आगे बढ्ने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशन भी दिया ।
‘पार्टी में आन्तरिक एकता नहीं होने पर चुनाव जीतने में कठिनाइयाँ होगी । जो चुनाव जीत सकता हैं उसी उम्मीदवार को टिकट देना होगा देउवा ने कहा ।’कांग्रेस पराजय होने से सङ्घीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र कार्यान्वयन और , संविधान के कार्यान्वयन जैसे बहुत बात प्रभावित बन सकता हैं ।’

