Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, संवैधानिक तरीके से राम मंदिर बनाएगी पार्टी

 

ram-temple-proposed
*नई दिल्ली.मधुरेश*- देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए अपना कमर कस चुकी बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में राम मंदिर निर्माण का जिक्र किया है. फ्री लैपटॉप के साथ एक जीबी इंटरनेट फ्री, वाई फाई की सुविधा, तीन तलाक पर प्रदेश की महिलाओं की राय जैसे अहम मुद्दे को बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में शामिल किया है.

बीजेपी के घोषणा पत्र में यूपी के विकास के 9 मुद्दों को शामिल किया गया है. इसमें महिला सुरक्षा से लेकर युवाओं को रोजगार और किसानों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है.

यह भी पढें   लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में : बशीर बद्र

IMG-20170129-WA0004ko

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि संवैधानिक दायरे में रहते हुए हम जल्द से जल्द राम मंदिर बनाएंगे. अमित शाह ने कहा कि हम 6 शहरों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की शुरूआत करेंगे. यूपी में 25 नए मेडिकल कॉलेज बनाएंगे जायेंगे. महिला सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स बनाएंगे. महिलाओं के लिए 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे.अमित शाह ने कहा- कानपुर और गोरखपुर में मेट्रो चलाएंगे. नोएडा और लखनऊ मेट्रो का विस्तार करेंगे. उन्होंने कहा- पांच साल में हर घर में 24 घंटे बिजली पहुंचाएंगे. सभी घरों में एलपीजी कनेक्शन पहुंचाएंगे. गरीबों को तीन रूपये प्रति यूनिट की दर से बिजली का बिल देना होगा.अमित शाह ने कहा- कॉलेज में फ्री WiFi मिलेगा. लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी.अमित शाह ने कहा- मजदूरों को 2 लाख तक फ्री बीमा देंगे. हर गांव को तहसील सेंटर के साथ जोड़ा जाएगा.अमित शाह के मुताबिक हर युवा को रोजगार मिलेगा. युवाओं को बिना भेदभाव लैपटॉप दिया जाएगा. जानवरों के अवैध कत्लखाने बंद होंगे.अमित शाह ने कहा- अपराधियों पर फौरन ही कार्रवाई की जाएगी. 45 दिन के अंदर अपराधी जेल में जाएंगे.अब देखना यह है कि बीजेपी के लोक लुभावन चुनावी घोषणा पत्र में किये गये वायदे यूपी की जनता के जेहन में उतरते हैं की नहीं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *