Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली की मेची महाकाली यात्रा ने शुरू किया मधेशियों का नरसंहार, एमाले ने स्थगित की यात्रा

 

RANJAN-MEHATA

हिमालीनि डेस्क,२३ फागुण २०७३, राजबिराज,सप्तरी | केपी सर्मा ओली की सभा का बिरोध कर रहे मधेसी मोर्चा के कार्यकर्ता और प्रहरी बीच हुए झडप में रंजन मेहता, दिगम्बर यादव सहित एक और व्यक्ति की मौत हो गई  है जिसका पुष्टि होना बांकी है  |  सूत्र के अनुसार पचास से अधिक मधेसी गोली लगने से घायल हुए है । मेची-महाकाली जागरण अभियान के नामपर केपी ओली मधेसी मोर्चा के बिरोध के बावजुद राजबिराज-रुपनी सडक खण्ड अन्तर्गत गजेन्द्र ना. सिंह औधोगिक क्षेत्र मलेठ में सभा का आयोजना किया था ।

यह भी पढें   पार्टी विरुद्ध गलत प्रचार किया जा रहा है – केपी शर्मा ओली

हजारो की संख्या में ओली  दर्शक साथ में ही लाये थे | नेपाल प्रहरी और शसस्त्र प्रहरी की सुरक्षा में नेकपा एमाले के नेता वहाँ पहुँचे थे  । पुलीस और प्रदर्शनकारी के बीच दो घण्टा से ज्यादा समय तक झडप हुई | सौ  राउण्ड गोली फायर किया गया, टीयर ग्याँस की झडी लगा दी गई | राज्य पक्ष ने सम्पूर्ण प्रहरी बल लगा दिया था ओली की सभा को सम्पन्न करवाने के लिए । घटना का पूर्ण विवरण अभी तक नही आया है और भी लोगों की जन जाने की आशंका  जताई जा रही है । उक्त घटना का बिरोध करते हुए मोर्चा कार्यकर्ताओं ने साम को भारदह में गाडीयों पे पथराव करते हुए सडक पर टायर जलाया वहाँ पे भी कुछ देर प्रहरी और प्रदर्शनकारी बीच झडप होने की खबर है । राजबिराज, रुपनी, भारदह लगायत सप्तरी का माहौल पूर्ण रुपसे तनावग्रस्त है ।

यह भी पढें   सरकार प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है –संचारमंत्री तिमिल्सिना

राजविराज की स्थिति ये है कि बजार दुकान  सब बन्द है | एनसेल का नेट ठीक से काम नही कर रहा है | ऐनटीसि का रिचार्ज नही मिल रहा है   फोन करके पता करने का प्रयास जरी है पर कोई अब फोन ही नही उठारहा है |

इसबीच खबर है की एमाले ने अपना अभियान तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया है |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *