Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगर पर्स में आते ही खर्च हो जाते हैं पैसे तो आजमा कर देखें ये उपाय

 

purse
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २१ मार्च ।
आपने कई लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि यार जब पर्स में पैसे डालो तो पता ही नहीं चलता कहां खर्च हो जाता है। कई लोग तो इस वजह से पर्स में पैसे ही नहीं रखते, हो सकता है आपकी भी यही शिकायत रहती हो। मगर वो पर्स ही क्या जिसमें पैसे ना हों, वैसे भी हर कोई चाहता है कि उसका पर्स पैसों से भरा रहे। हालांकि शास्त्रों में कहा गया है कि पर्स में पैसा तभी ठहरता है जब आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है। इसलिए पर्स रखते समय इन बातों का हमेशा ध्यान रखें। ये कुछ वास्तु टिप्स हैं—
१ वास्तु के अनुसार आप अपने पर्स में माता लक्ष्मी की एक तस्वीर जरूर रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से कहीं न कहीं से पैसे आपके पर्स में आ ही जाएंगे। आपका पर्स कभी खाली नहीं होगा।
२ अगर फिर भी आप ज्यादा खर्च करते हैं तो ऐसे में आप अपने पर्स में चुटकी भर चावल रख लें। ऐसा करने से आपके पैसे जल्दी खर्च नहीं होंगे।
३ अगर आप अपने पर्स में पैसे टिकाना चाहते हैं तो अपने पर्स में खाने की चीजें बिल्कुल भी ना रखें। अपने पर्स में धार्मिक व पवित्र चीजों को जगह दें। चाहें तो रुद्राक्ष भी रख सकते हैं। इससे आपकी बरकत हमेशा बरकरार रहेगी।
४ वास्तु के अनुसार एक और उपाय बताया गया है। हो सकता है ये आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन इससे आपको फायदा मिलेगा। इसके लिए गाय के गोबर को अपनी पर्स में रखेँ। इससे महालक्ष्मी रुकेंगी और आपका पैसा बेवजह खर्च होने से बचेगा।

यह भी पढें   नया बजट - राहत मिली या बोझ बढ़ा ? : डॉ.श्वेता दीप्ति

— एजेन्सी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed