तीन सूत्री मांगे सहित स्वराजी आमरण अनशन पर
भैरह्वा संवाददाता | २१ मार्च | गत ११ मार्च १०१७ को स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन बाकें जिला संयोजक ईरफान शेख को बाकें पुलिस ने चौलिक्का चौक से हिरासत मे लिया । उसी दिन रात्रि में उन्हें रूपन्देही जिला के पुलिस को सौंपा । भैरहवा पुलिस ने सांगठनिक अपराध ऐन अन्तरगत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया । नेता शेख का कहना है कि हमलोग निर्दोष हैं । बिना कसुर पक्राउ वारन्ट चार्ज किए नेपाल पुलिस ने गुन्डा की शैली मे हमें गिरफ्तार किया हैं । वे हिरासत से ही तीन सूत्री मांगो को सार्वजनिक करते हुए १९ तारीख से आमरण अनसन पर बैठे है ।उनकी मांगे निम्नानुसार हैं
१) डा. सि के राउत लगायत १९ स्वराजियों के ऊपर लगाया गया झुठा मुद्दा खारिज किया जाय ।
२) वाक स्वतन्त्रता और मानवअधिकार की रक्षा की जाय
३) मधेश ऊपर से नेपाली उपनिवेशिक शाशन का अन्त किया जाय ।
स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के प्रवक्ता अब्दुल खान के अनुसार ईरफान शेख हिरासत मे ही मौत और जिन्दगी से जुझ रहा है । उनकी अवास्था जिन्ताजनक है । उन्हे बार बार कमजोरी का दौरा पड रहा है । पुलिस ने मेडिकल जाँच कराने से भी उन्हे वन्चीत कर रहा है । नेपाली मिडिया और मानवअधिकारवादी सभी मौन है । इस विषय मे अभी तक किसि ने कोई पहल नही की है । प्रवक्ता खान के अनुसार उनके घर मे बार बार पुलिस ने छापामारी करती आ रही है | गत रबिवार को उनके निवास बर्दिया जिले मे छापामारी कि थी जिसके वजह से परिवारजन और ग्रामवासी त्रासित अवास्था मे है ।
इसी प्रकार स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन रूपन्देही जिला संयोजक भोपेन्द्र यादव ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए नेता शेख कि जीवन रक्षा हेतु सम्पुर्ण मानवअधिकारवादी संगठनों से नेपाल पुलिस कि गैरजिम्मेवारी और अलोकतान्त्रिक क्रियाकलाप को अबिलम्ब रोक्ने कि माँग की है । इस प्रकार की गिरफ्तारी और छापामारी का सिलसिला जारी रहा तो बाध्य हो कर हमलोग जेल भराव अभियान चलाने पर बिवश होना पडेगा ।




good work, we have to do ” jel bharo abhiyan” as soon posible.