Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कल है हनुमान जयंती, १२० साल बाद बन रहा है विशेष योग, जानिये कैसे खुश होंगे बजरंग बली

 

hanuman
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० अप्रील ।
हनुमान भक्तों के लिए हनुमान जयंती बेहद खास होती है । इस बार हनुमान जयंती ११ अप्रैल २०१७ को है । इस बार हनुमान जयंती बेहद खास है, क्योंकि ज्ञद्दण् बाद इस हनुमान जयंती पर खास संयोग बन रहा है । हनुमानजी के भक्तों पर विशेष कृपा बरसेगी ।

दरअसल, इस हनुमान जयंती पर कुछ वैसा ही संयोग देखने को मिलेगा, जैसा कि शास्त्रों में हनुमानजी के जन्म के समय बताए गए हैं ।

इस दिन मंगलवार, पूर्णीमा तिथि, चित्रा नक्षत्र रहेगा । शास्त्रों में हनुमानजी के जन्म के समय यही संयोग बताए गए हैं । इस दिन गजकेसरी योग और अमृत योग भी बन रहा है । यदि आप पर शनि की साढ़े साती या ढैया चल रही है तो आपके लिए यह दिन और भी शुभ होगा ।

यह भी पढें   मनाङ में अस्पताल भवन का शिलान्यास, भारत देगा 5.6 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता

हनुमानजी भगवान शिव के ज्ञज्ञवें अवतार माने जाते हैं और वानरदेव के रूप में इस धरती पर रामभक्ति और राम कार्य सिद्ध करने के लिए अवतरित हुए । हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं । इस दिन करें कुछ उपाय आपको पूरा फल देंगे । तो आइए जानते हैं कुछ उपाय :-
१. हनुमान मंदिर में इस दिन एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा और सुंदरकाण्ड का पाठ करते हुए परिवार के लिए मंगलकामना करें ।

यह भी पढें   सोने का चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

२. मंगलवार को हनुमान जी पर गुलाब की माला चढ़ाएं । हनुमान जी को खुश करने का सबसे सरल उपाय है ।

३. हनुमान जी हर बुरी शक्ती का नाश कर हर काम में आगे बढ़ने में मदद करने वाले हैं । इस दिन मंदिर जाएं तो हनुमान जी को सिंदूर, लड्डू और बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं । केसरिया रंग के वस्त्र भी भगवान को अर्पण कर सकते हैं । सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से सभी के लिए प्रार्थना करें ।

यह भी पढें   श्री शिवमहापुराण कथा समापन पर भव्य महाप्रसाद, 1500 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

४. चूंकि हनुमान जी खुद श्रीराम के अनन्य भक्त थे तो आप श्रीराम की पूजा से भी उनको प्रसन्न कर सकते हैं ।

५. पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो पीपल के ज्ञज्ञ पत्ते पर श्रीराम का नाम लिखें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *