Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एटीएस का पश्चिम चंपारण के साठी में छापा, एक संदिग्ध युवक गिरफ्तार

 

*मधुरेश प्रियदर्शी* *बेतिया.पश्चिम चंपारण*–पश्चिम चंपारण जिले के साठी थाना क्षेत्र के बेलवां गांव में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स और एटीएस ने स्थानीय पुलिस की मदद से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। युवक का नाम मो.ऐहतेशाम बताया जा रहा है।

उक्त संदिग्ध युवक के आतंकी संगठन आईएस से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े जाने पर संदिग्ध ने पुलिस से कहा कि वह आतंकी अजहर मसूद की बातों से प्रभावित हो गया था।

यह भी पढें   एनएमबी बैंक के कार्डधारक ग्राहकों को भारत के मेदान्ता अस्पताल की सेवाओं में विशेष छूट

एटीएस के पास यह सूचना थी कि आतंकवादी घटनाएं करने के लिए एक गिरोह तैयार हो रहा है। गिरोह में नये सदस्यों की भर्ती की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर आज यह कार्रवाई की गई । गिरफ्तार किये गये संदिग्ध युवक से पश्चिम चंपारण के एसपी विनय कुमार एवं एटीएस की टीम गहन पुछताछ कर रही है। एटीएस की टीम ने साठी के अलावे बिजनौर, जालंधर, मुजफ्फरनगर और मुंबई में भी छापेमारी कर छह अन्य को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये गये सभी संदिग्धों से एटीएस की टीम पुछताछ कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *