Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन प्रस्ताव में सरकार पुरी लचकचा के साथ आगे बढ़ी हैं : मोर्चा

 

morcha
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २७ अप्रील ।
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने संसद संचालन और संविधान संशोधन विधेयक के बारे में नवगठित राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के नेताओं के साथ आज बालुवाटार में विचार–विमर्श किया ।
प्रधानमंत्री के सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक संविधान संशोधन विधेयक को द्रुत मार्ग से पारित करने के विषय में उनके बीच बातचीत हुई थी । विचार–विमर्श के दौरान प्रधानमंत्री प्रचंड ने साफ किया कि तराई–मधेश के कुछ जिलों में स्थानीय तह पुनरावलोकन करने के लिए स्थानीय विकास अधिकारी को भेजे गए पत्र को वापस लेने की ही प्रमुख विपक्षी दल से सहमति हुई है, इसका ये मतलब बिलकुल नहीं है कि स्थानीय तह पुनरावलोकन के मुद्दे को ही वापस लिया गया है ।
बैठक के बाद राष्ट्रीय जनता पार्टी के नेताओं ने संविधान संशोधन प्रस्ताव को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इसे पारित करने में वे सहयोग करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com