Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन न होने देनें के लिए एमाले आजमा रहीं हैं

 

emale
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २७ अप्रील ।
नौ दलीय गठबंधन की आज हुई बैठक ने सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत संविधान संशोधन प्रस्ताव को पारित न होने देने का निर्णय किया है ।
सिंहदरबार में स्थित नेकपा एमाले के संसदीय दल कार्यालय में हुई बैठक में एमाले संसदीय दल के उपनेता सुवास चंद्र नेम्वांग ने संशोधन प्रस्ताव को देश हित के विपरीत बताते हुए, इसे पराजित करने में सहयोग करने का सभी से आग्रह किया ।
नौ दलीय गठबंधन में नेकपा एमाले के साथ माले, राष्ट्रीय जनमोर्चा, नेपाल मजदूर किसान पार्टी, नेपाल परिवार दल, मधेश जनता पार्टी, मधेश समता पार्टी, बहुजन जनता पार्टी और नेपाः राष्ट्रीय पार्टी शामिल हैं ।
नेकपा माले के महासचिव सीपी मैनाली से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में नौ दलों के बीच चुनावी तालमेल करने की बात पर भी विचार–विमर्श हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *